टीएनपी डेस्क(TNP DESK):शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में रोजाना आपको सोशल मीडिया पर शादी विवाह और रस्मों से जुड़े कई वीडियो देखने को मिल जाते है जिसे देखकर आपको कभी मजा आता है तो कभी आप हैरान रह जाते है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसे देखकर समझ में नहीं आता है कि इस पर हंसा जाए या परेशान हुआ जाए.दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हल्दी की रस्म चल रही है जिसमे एक लड़की ठुमक रही है लेकिन अचानक से उसके साथ एक ऐसा हादसा होता है जिसे देखकर लोग जोर जोर से हंसने लग जाते है.
डांस के बीच लड़की के साथ हुआ हादसा
आजकल लोग शादी विवाह से जुड़ी रस्मों को यादगार बनाने के लिए वीडियो शूट करते है जिसके लिए लोग पहले से ही डांस की तैयारी करते है जहां संगीत हल्दी, मेहंदी के लिए डांस तैयार किया जाता है जहां खास बहने और सहेलियां अपनी बहन या भाई की शादी में डांस करती है लेकिन कभी-कभी डांस के बीच कुछ ऐसा होता है जो काफी ज्यादा हैरान करने वाला होता है.सोशल मीडिया पर हल्दी के रस्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की के साथ डांस करते-करते हादसा हो जाता है.
पढ़े वायरल वीडियो में क्या है
जैसा ही वीडियो को देखना शुरू करेंगे तो आपको दिखेगा कि एक लड़की पूरे जोश के साथ हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है. वही उसके पीछे उसकी सहेलियां तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ा रही होती है. माहौल में उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन अचानक पीछे लगा टेंट हिलने लगता है लेकिन इस पर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है क्योंकि लोग लड़की का डांस देख रहे है. कुछ ही सेकंड में टेंट का एक हिस्सा सीधे डांस कर रही लड़की की गर्दन और पीठ पर आ गिरता है.
लड़की के गरदन और पीठ पर गिर गया टेंट
तभी इस हादसे के बाद कुछ लोग वहां आते है और टेंट को हटाते है.वही हैरान करने वाला दृश्य तब सामने आता है जब कुछ लोग हंसने की आवाज भी सुनायी देती है अब इस वीडियो ने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कोई कैसे किसी के दुख पर हंस सकता है.किसी के दुख का कारण किसी के लिए हंसी की वजह कैसे बन सकती है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

