पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव LIVE: 11 बजे तक 40% मतदान, TMC-BJP में झड़प

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव LIVE: 11 बजे तक 40% मतदान, TMC-BJP में झड़प

    पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL: पश्चिम बंगाल में सेकंड फेज की 142 सीटों की वोटिंग शुरू हो चुकी है. सुबह बंगाल में 11 बजे तक करीब 40% वोटिंग वही 9 बजे तक 18.39 वोटिंग हो चुकी. इस दौरान कई हिंसक खबरे भी सामने आई.  बीजेपी लगातार TMC पर आरोप लगाती नजर आ रही है. उनका आरोप है की TMC के लोगों ने उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़े. उनके सुरक्षाकर्मियों के बंदूक भी छीनने की कोशिश की. हावड़ा में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया. वहीं बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट होने ही भी सूचना मिली है. वहीं बारानगर में लगातार बारिश के बावजूद लोगों में मतदान के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा. लोग बारिश में भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर कतारों में खड़े नजर आए. बता दें, महिलाओं की संख्या पिछले चुनाव से अधिक है.

     पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए 294 सदस्यीय विधानसभा में से आज बचे 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि आज जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें ममता बनर्जी का गढ़ माने जाने वाला भवानीपुर शामिल है, जहाँ सीएम का मुकाबला विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से है. वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहाँ से वह बीजेपी के मौजूदा विधायक हैं. दूसरे चरण में कुल 1448 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 218 महिला उम्मीदवार हैं. 266 मुस्लिम उम्मीदवार हैं, जिनमें से 25 महिलाएं हैं. इससे पहले 23 अप्रैल को 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग हुई. बता दें, दूसरे चरण के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में से टीएमसी ने पिछले चुनाव में 123 सीटें जीती थी जबकि भाजपा को मात्र 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.



    Related News