WORLD WAR 3 : खामेनेई के मौत के बाद सोशल मीडिया में पोस्ट- उससे कह दो हजरत अली जुलफेकार के साथ इसरायल की ओर आरहे


टीएनपीडेस्क(TNPDESK): ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद जहां एक ओर ईरान में शोक की लहर है. वहीं दूसरी तरफ ईरानी फौज ताबड़तोड़ मिडिल East में मिसाईल बरसा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है. यह पोस्ट अयातुल्लाह अली खामेनेई मीडिया के नाम से पोस्ट किया गया. जिसमें लिखा गया की हज़रत अली अपनी तलवार लेकर इसरायल की ओर निकल गए है. अब इस पोस्ट के कई मायने निकालने जाने लगे है.
सात देशों में तबाही
दरअसल इसरायल-अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 24 घंटे से युद्ध जारी है. अमेरिका इसरायल ने ईरान के कई शहरों पर शनिवार को हमला बोल दिया. जिसके बाद ईरान ने पलटवार करते हुए मध्य पूर्वी के सात देश में मौजूद अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाया. जहां बड़ी तबाही देखने को मिली.
देर रात खामेनेई की मौत की खबर
इस घटना के बाद इसरायल-अमेरिका ने देर रात ईरान पर बड़ा हमला किया. जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनई समेत कई बड़े कमांडर मारे गए. रविवार की सुबह यह खबर पूरी दुनिया में फैल गई.ईरान समेत कई देश में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान कर दिया.
In the exalted name of Haydar (peace be upon him)…
— Khamenei Media (@Khamenei_m) February 28, 2026
"Say to Pharaoh: Moses (pbuh) is coming toward the Nile
Ali (pbuh), with his Zulfiqar, is coming to Israel" pic.twitter.com/eic4MC9BGI
हज़रत अली तलवार के साथ निकल गए
लेकिन इन सब के बीच खामेनई के नाम से एक पोस्ट सुबह किया गया. यह पोस्ट हज़रत अली के हवाले से लिखा गया. पोस्ट में साफ लिखा है उनसे कह दो मै अपनी तलवार के साथ इसरायल की ओर आरहा हूँ. खामेनेई ने आगे लिखा हैदर के नाम पर उन पर शांति हो.
अब और भी तेज होगा युद्ध
यानि इशारा साफ है कि ईरान झुकने वाला नहीं है. हज़रत अली और उनकी तलवार का जिक्र करने का मतलब साफ है कि अभी तबाही और बड़ी देखने को मिलेगी. इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.
4+