नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! 75 साल के हुए बिहार के मुख्यमंत्री, पीएम से लेकर गृह मंत्री ने दी बधाई


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 साल के हो गए है सभी तरफ से उन्हें 75वें जन्मदिन की बधाई मिल रही है.एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है तो वहीं केंद्र गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जन्मदिन की बहुत सारी बधाई दी है.वही उनकी तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है.
पीएम से लेकर गृह मंत्री ने दी बधाई
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार ऐसे प्रगतिशील नेता है, जो कभी भी थकते नहीं है, जो वर्षों से बिहार की तरक्की के लिए सेवा कर रहे है, उनकी दूरदर्शिता और बिहार के विकास की योजनाएं का प्रभाव बिहार में देखने को मिलता है बिहार की जनता उन्हें काफी ज्यादा प्यार करती है.नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काफी कुछ काम किया है.वही केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा है कि आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए बिहार वासियों के विकास में प्रगति के लिए समर्पित होकर काम कर रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
पटना से लेकर नालंदा तक जन्मदिन की धूम
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिवस को लेकर बिहार में काफी उत्साह देखा जा रहा है जहां पटना से उनके गांव नालंदा के कल्याण बिगहा तक समारोह का आयोजन किया गया है.आपको बता दें कि आज जदयू ऑफिस में भी केक काट कर उनका जन्म दिन मनाया गया है तो पटना के चौक चौराहों पर लगातार उन्हें केंद्र सरकार की ओर से भारत रत्न देने की मांग भी की जा रही है.नीतीश कुमार के जन्मदिवस को जदयु कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मना रहे है.नीतीश कुमार ने भी बधाई देने वाले सभी नेताओं को धन्यवाद दिया है.
4+