स्कूटी सवार दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 112 डायल कर मांगी मदद, फिर जो हुआ.....

    स्कूटी सवार दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 112 डायल कर मांगी मदद, फिर जो हुआ.....

    गुमला (GUMLA): जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के अरहरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना कामडारा थाना क्षेत्र की सालेगुटू पंचायत के अंतर्गत कोयल नदी किनारे स्थित बालाघाट क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि सिमडेगा जिले के बानो थाना इलाके से कुछ युवक सफेद बोलेरो वाहन में सवार होकर लापा बक्सपुर गांव एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. समारोह से वापस लौटते समय उनकी नजर अरहरा गांव के समीप स्कूटी से जा रही दो नाबालिग लड़कियों और दो युवकों पर पड़ी.

    आरोप है कि बोलेरो में सवार युवकों ने अरहरा चौक के पास स्कूटी का पीछा कर उसे रोक लिया और जबरन लड़कियों को वाहन में बैठाने की कोशिश की. इस दौरान एक युवक किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन दो नाबालिग लड़कियों और एक अन्य युवक को अगवा कर बालाघाट इलाके में ले जाया गया. वहां चारों आरोपियों पर दोनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है.

    घटना के बाद दोनों लड़कियां किसी तरह मौके से निकलने में सफल रहीं, जबकि साथ ले जाया गया युवक भाग नहीं सका. बाद में आरोपियों ने उसे अरहरा गांव के पास छोड़ दिया.

    इसी बीच घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद कामडारा थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के जराकेल गांव निवासी अनमोल साहू, सोनू साहू और सुंदर साहू के रूप में हुई है. चौथा आरोपी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया गांव का धरमजीत उर्फ होल्डन बताया गया है.

    पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज गति से पूरी की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news