जुगाड़ ऐसा कि कोई पकड़ न पाये, नक़ल के लिए छात्र ने लगाया ऐसा दिमाग़ कि टीचर भी रह गए दंग, देखिए Video 

    जुगाड़ ऐसा कि कोई पकड़ न पाये, नक़ल के लिए छात्र ने लगाया ऐसा दिमाग़ कि टीचर भी रह गए दंग, देखिए Video

    tnp desk: परीक्षा में नकल के अजीबोगरीब तरीके अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार एक छात्र का जुगाड़ देखकर लोग दंग रह गए. छात्र ने नकल करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पहली नजर में किसी को शक ही नहीं हुआ. हालांकि उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई और मामला खुलते ही स्कूल प्रशासन भी हैरान रह गया.

    क्या था पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक छात्र ने परीक्षा से पहले बेहद बारीकी से तैयारी की लेकिन पढ़ाई की नहीं बल्कि नकल की. छात्र ने अपनी चप्पल के सोल को बीच से काटकर उसके अंदर पतली पर्ची छिपा दी. पर्ची को इतनी सावधानी से मोड़ा गया कि, वह पूरी तरह सोल के अंदर समा जाए. बाहर से चप्पल बिल्कुल सामान्य नजर आती है. जरूरत पड़ने पर वह सोल को हल्का सा अलग करके पर्ची निकाल सकता था. परीक्षा के दौरान वह बड़ी चालाकी से  उन नोट्स निकालकर देख-देखकर जवाब लिखता रहा. कुछ समय तक तो सब सामान्य रहा लेकिन अचानक एक शिक्षक को उसके हाव-भाव पर शक हुआ.

    ऐसे खुली पोल

    जांच के दौरान जब शिक्षक ने गहनता से चेकिंग की तो छात्र का पूरा मास्टर प्लान सामने आ गया. बताया जा रहा है कि छात्र ने इतनी सफाई से नोट्स छिपाए थे कि पहली नजर में ढूंढ़ पाना मुश्किल था. घटना के बाद परीक्षा कक्ष में मौजूद अन्य छात्र भी हैरान रह गए.

    सोशल मीडिया पर चर्चा

    मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि इतना दिमाग अगर पढ़ाई में लगाया होता तो टॉपर बन जाता. वहीं कई यूजर्स इसे अनुशासनहीनता का उदाहरण बता रहे हैं.

    स्कूल प्रशासन की चेतावनी

    स्कूल प्रशासन ने साफ कहा है कि नकल किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. छात्र के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news