रांची में हुई गोलीबारी का जिम्मा TPC ने उठाया, कोयलांचल के कारोबारियों का सीन छलनी करने की मिली चेतावनी

    TPC Naxali: झारखंड के कोयलांचल इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) की उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर सबजोनल कमेटी ने एक हस्तलिखित पर्चा जारी कर हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी ली है. पर्चे में संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनके निर्देशों की अनदेखी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

    रांची में हुई गोलीबारी का जिम्मा TPC ने उठाया, कोयलांचल के कारोबारियों का सीन छलनी करने की मिली चेतावनी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के कोयलांचल इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) की उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर सबजोनल कमेटी ने एक हस्तलिखित पर्चा जारी कर हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी ली है. पर्चे में संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनके निर्देशों की अनदेखी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

    जारी पर्चे के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब छह बजे मैक्लुस्कीगंज के मुंडाचौड़ा इलाके और पिपरवार स्थित छह नंबर कांटा घर के पास हुई गोलीबारी संगठन के निर्देश पर की गई थी. इस घटना में वासुदेव गंझू घायल हो गए. संगठन के सदस्य ऋषिकेश जी ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई चेतावनी के तौर पर की गई है.

    पर्चे में आगे उल्लेख किया गया है कि पिपरवार और अशोका क्षेत्र में कार्यरत डीओ होल्डर, लिप्टर और उप-समिति के सदस्य संगठन के आदेशों की अनदेखी कर रहे थे. इसी वजह से इन घटनाओं को अंजाम दिया गया. टीपीसी ने पिपरवार, अशोका, केडीएच, डकरा, रोहिणी, चूरी और पुरनाडीह क्षेत्रों में काम कर रहे सभी व्यापारियों और ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दी है. संगठन ने कहा है कि कोई भी काम शुरू करने से पहले उनसे संपर्क करना अनिवार्य है, अन्यथा अंजाम बेहद खतरनाक होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news