होश में रहो नहीं तो...शराबियों का अड्डा बना केतार प्रखण्ड कार्यालय, काम की बात पर लोगों से होती है गाली गालौज, देखिए 

    Viral video of garhwa:झारखंड के सरकारी कर्मचारी अब शराबी हो चुके है. अब काम की बात करने पर वह गाली गलौज करते है और बदतमीजी से बात करते है. ऐसा हम नहीं कर रहे है बल्की ऐसा यह वायरल वीडियो कह रहा है जिसमे साफ तौर पर सरकारी कर्मचारियों को गाली गलौच करते हुए देखा जा रहा है

    गढ़वा(GARHWA):झारखंड के सरकारी कर्मचारी अब शराबी हो चुके है. अब काम की बात करने पर वह गाली गलौज करते है और बदतमीजी से बात करते है. ऐसा हम नहीं कर रहे है बल्की ऐसा यह वायरल वीडियो कह रहा है जिसमे साफ तौर पर सरकारी कर्मचारियों को गाली गलौच करते हुए देखा जा रहा है.वही इन कर्मचारियों की इस करतूत की वजह से आम जनमानस परेशान है.एक तरफ जहां लोग अपने काम नहीं होने से दुखी है तो वहीं दूसरी तरफ इनकी बदतमीजी और गाली गालौज से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

    पढ़े क्या है पूरा मामला

    दरअसल झारखंड के गढ़वा जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे साफ तौर पर सरकारी कर्मचारी आम लोगों के साथ जीली गलौच करते हुए दिखाई दे रहे है.बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला केतार प्रखंड कार्यालय का है. जहां कर्मचारी शराब पीकर आते है. वही यदि कोई उनसे काम की बात कर ले तो उनका पारा हाई हो जाता है और गुस्से में आकार वह गाली गालौज कर बैठते है.वही अभद्र भाषा का प्रयोग करते है. मामले का खुलासा तब हुआ जब इसासे से संबंधित ऑडियो  वीडियो वायरल हुआ.सर आपके नशे में कार्यलय आना और नशे की हालत में हंगामा करना इनकी ड्यूटी में शामिल हो चुका है.

    पढ़े कैसे खुला राज

    आपको बताएं कि गढ़वा प्रखंड कार्यालय केतार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्यालय परिसर में कार्यरत कुछ कर्मी कथित रूप से शराब के नशे में हंगामा करने लगे. घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि आम लोगों के बीच भी आक्रोश पैदा कर दिया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिपिक जितेंद्र कुमार, जनसेवक नीरज सिंह और अंचल कर्मचारी  राजेश त्रिपाठी नशे की हालत में कार्यालय परिसर में जोरदार हो-हल्ला करने लगे. स्थिति तब और बिगड़ गई जब लिपिक जितेंद्र कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को  कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी.यह पूरा घटनाक्रम करीब दो घंटे तक चलता रहा, जिससे कार्यालय का माहौल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.

    काम की बात करने पर  गाली गालौज 

    बताया जाता है कि इस दौरान प्रखंड कार्यालय किसी प्रशासनिक केंद्र की बजाय शराबियों का अड्डा जैसा प्रतीत होने लगा.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीडीओ द्वारा चिकित्सक को बुलाया गया.मौके पर पहुंचे डॉ. सूर्यकांत ने संबंधित कर्मियों का ब्लड सैंपल लिया.इस बीच, अपने कार्य से कार्यालय पहुंचे कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है.

    आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    लोगों का कहना है कि जहां से विकास योजनाओं का संचालन होता है, वहीं इस तरह की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.इस संबंध मे जिले के उप विकास आयुक्त से मोबाइल से सम्पर्क साधा गया तो उन्होंने कहा की घटना की जानकारी मिली है रिपोर्ट का इंतजार है कार्यवाई होगी.

    रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news