रेलवे ट्रैक पर बैठकर फोन चला रहे थे तीन युवक, तभी अचानक आ गयी मालगाड़ी, पढ़ें फिर क्या हुआ

    रेलवे ट्रैक पर बैठकर फोन चला रहे थे तीन युवक, तभी अचानक आ गयी मालगाड़ी, पढ़ें फिर क्या हुआ

    बाढ़(BARH): आजकल के आधुनिक युग में बिना मोबाइल के लोगों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. लोग खाते, पीते, घुमते फोन का इस्तेमाल करते है, लेकिन ये मोबाइल आपके सुविधा के साथ आपके जान का दुश्मन भी बन सकता है. एक ऐसा ही मामला बिहार के बाढ़ जिला से सामने आया है. जहां अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर रेल थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव के गुमती के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गए. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

    घायलों में एक युवक की हालत खराब

    आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया. जहां से स्थिति गंभीर रहने की वजह से पटना रेफर कर दिया गया. वहीं दो युवक को परिजनों द्वारा पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसकी पहचान में रेल थाना की पुलिस जुटी है. गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दक्षिणीचक गांव निवासी मंतोष कुमार(18) के तौर पर हुई है.बताया जा रहा है कि पटना से बाढ़ की ओर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी और बाढ़ से पटना की ओर मालगाड़ी जा रही थी. तीनों युवक रेलवे ट्रैक के बीच बैठकर मोबाइल चला रहे थे.उसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    बख्तियारपुर रेल थाना के इंस्पेक्टर जवाहरलाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिणीचक गांव के गुमटी के पास तीनों युवक रेलवे ट्रैक के बीच बैठकर मोबाइल चला रहे थे. जिस दौरान तीनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए. स्थानीय थाना और रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.जहां स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. अन्य मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. अन्य दो युवक की पहचान अभी तक नहीं हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news