अब देवघर के मंदिर भी सुरक्षित नहीं! दो प्रसिद्ध मंदिरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

    अब देवघर के मंदिर भी सुरक्षित नहीं! दो प्रसिद्ध मंदिरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के मधुपुर थाना अंतर्गत स्थित दो मंदिरों में बीती रात चोरी की घटना घटी है. व्यस्त क्षेत्र में स्थित बजरंग बली और खाटू श्याम मंदिर से आभूषणों की चोरी कर चोर फरार हो गए है. दोनों मंदिर मधुपुर वासियों के लिए आस्था का केंद्र है. चोरी हुई आभूषणों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

    मंदिरों से इतना लाख का आभूषण हुआ चोरी

    मधुपुर स्थित बजरंग बली और खाटू श्याम मंदिर में बीती रात लगभग डेढ़ बजे चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम देते हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि कल देर शाम दोनो मंदिरों का गेट बंद कर पुजारी और अन्य भक्त मंदिर में ही बने आवास में सोने चले गए. देर रात शौच के लिए उठे पुजारी की नज़र मंदिर का खुला गेट पर पड़ा. पुजारी जब मंदिर के समीप पहुंचा तो देखा मंदिर से बजरंग बली और खाटू श्याम बाबा का चांदी का सभी आभूषण गायब है. पुजारी शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे. सभी ने मंदिर से आभूषण चोरी होने की बात कही. दोनों मंदिर से भगवान का चांदी का मुकुट, माला एवं अन्य चांदी का आभूषण को चोरों ने चोरी कर लिया है. बताया जा रहा है कि आभूषणों की कीमत लगभग 30 लाख के आसपास है. पुलिस को देर रात ही सूचना मिली तो तुरंत घटना स्थल पहुंच चोरों और आभूषणों की तलाश शुरू कर दी है.

    बता दें कि हाल ही जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पागल बाबा आश्रम से राधा-कृष्ण की मूर्ति सहित चांदी और दानपेटी लगभग 20 लाख रुपये के नगदी और आभूषणों की चोरी हुई थी. लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है. अब मधुपुर में मंदिरों से हुई चोरी से लगता है देवघर जिला के सभी मंदिर अब चोरों से सुरक्षित नहीं है. अब देखना होगा दोनो चोरी कांड का उद्भेदन पुलिस करती है या फिर चोरों द्वारा अन्य मंदिरों में हाथ साफ किया जाता है. मंदिर से कुछ ही दूरी पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह और मधुपुर विधायक सह मंत्री हाफिजुल हसन का आवास रहने के बाबजूद चोरों का मनोबल हाई दिखा.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news