PAN Card को लेकर 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा ये नया नियम, पढ़े किसको फ़ायदा किसको होगा नुकसान

    PAN card new rule 2026:आजकल बिना पैन कार्ड के आप बैंक में खाता नहीं खोलवा सकते है, वही इनकम टैक्स भरना हो या आईटीआर फाइल करनी हो हर जगह आपके पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपने अब तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है और आने वाले समय में बनवाने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है

    PAN Card को लेकर 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा ये नया नियम, पढ़े किसको फ़ायदा किसको होगा नुकसान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल बिना पैन कार्ड के आप बैंक में खाता नहीं खोलवा सकते है, वही इनकम टैक्स भरना हो या आईटीआर फाइल करनी हो हर जगह आपके पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपने अब तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है और आने वाले समय में बनवाने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनाने के नियम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है.सरकार की ओर से पैन कार्ड बनवाने के नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया जाएगा जिसमे अब आवेदन करने की प्रक्रिया को और ज्यादा आसान कर दिया गया है.

    अब केवल आधार कार्ड से ही बन जाएगा पैन कार्ड

    पैन कार्ड के नए नियम के बाद अब आपको पैन कार्ड बनवाने के समय यानी अप्लाई करते समय सिर्फ आधार कार्ड ही देना पड़ेगा.इसके अलावा आपको अलग-अलग पहचान पत्र या एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है.आपको बता दे कि इस पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको अलग-अलग तरीके के पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत पड़ती थी, जिसमे अब बदलाव किया गया है ताकि सभी लोग असानी से बनवा सके.सरकार का उदेश्य पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान और तेज करना है और सुरक्षित भी रखना है.हालंकी 31 मार्च 2026 तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी लेकिन इसके बाद इसके नए नियम लागू हो जाएंगे.

    पढ़े क्या है सरकार का लक्ष्य

    आपको बता दे कि सरकार का उदेश्य होता है कि देश के आम लोगों को किसी भी तरह के दस्तावेज बनवाने में कोई दिक्कत ना हो. पैन कार्ड की प्रक्रिया को और आसान कर दिया गया है. 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनाने के लिए नए नियम लागू किए गए है जहां आपको अब दस्तावेज जैसा पहचान पत्र, पता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र देना पड़ता था, लेकिन अब आपको केवल आधार कार्ड ही देना पड़ेगा जिससे आपको परेशानी भी नहीं होगी और आसानी से आपका पैन कार्ड बन जाएगा.

    अलग-अलग दस्तावेज जुटाने की जरूरत नहीं है

    आपको बता देगी अब पेन बनवाने के केवल आधार कार्ड चाहिए जिससे आपका पैन कार्ड बन जाएगा. सरकार का उदेश्य सिस्टम को पूरी तरह से पारदर्शी बनाना है ताकि किसी भी धांधली से बचा जा सके. आधार कार्ड से यदि वेरिफिकेशन होता है तो फर्जीवाड़ा होने के चांस बहुत कम हो जाते है.एक व्यक्ति के नाम पर कई पैन कार्ड जारी होने की संभावना भी खत्म हो जाती है.वही आधार आधार सिस्टम अप्लाई करने की प्रक्रिया तेज और कम समय लगता है.इस नए नियम से बदलाव पर बड़ा असर होगा अब अलग-अलग दस्तावेज जुटाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.प्रक्रिया आसान होने की वजह से जल्दी पैन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा जिसे करोडो लोगों को लाभ मिलने वाला है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news