इंदौर में 6 बिहारियों की दुखद मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की मदद

    इंदौर में ग्रेटर बृजेश्वर कॉलोनी में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान बुधवार सुबह भीषण आग लग गई.इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई.

    इंदौर में 6 बिहारियों की दुखद मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की मदद

    TNP DESK- इंदौर में ग्रेटर बृजेश्वर कॉलोनी में घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान बुधवार सुबह भीषण आग लग गई.इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं मारनेवालों में  किशनगंज के एक ही परिवार के 6 लोग शामिल हैं. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने  बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है.

    मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.साथ ही स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गाँव तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें.

    मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति और उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news