हाल-ए-मंईयां योजना, चिलचिलाती धूप में सत्यापन के लिए परेशान लाभुक, पंचयातों में लग रही लंबी कतार

    हाल-ए-मंईयां योजना, चिलचिलाती धूप में सत्यापन के लिए परेशान लाभुक, पंचयातों में लग रही लंबी कतार

    टीएनपी डेस्क (TNPDESK): झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है. राज्य के लगभग सभी जिलों में यह कार्य हो रहा है और इसी कड़ी में राज्य की लाभुक महिलायें लंबी-लंबी कतारों में सत्यापन केंद्र के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं. ऐसे में मौजूद समय में झारखंड में उबलती गर्मी और चिलचिलाती धूप के मद्देनजर लाभुकों का हाल बेहाल नजर आ रहा है. राज्य के कई जिलों में इस वक़्त पारा 42 डिग्री से लेकर 45 डिग्री पार तक पहुँच चुका है. ऐसे में सत्यापन के लिए इतनी चिलचिलाती धूप में भी महिलायें कतारों में नजर आ रहीं हैं. भीषण गर्मी और लू के बीच उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बावजूद भी महिलायें मंईयां योजना के सत्यापन कार्य को लेकर लाइनों में खड़ी नजर आ रहीं हैं. 

    बताते चलें कि झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन का कार्य जारी है. असल में 11 मई से 18 मई तक सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसके बाद 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से मिली जानकारी का संकलन किया जा रहा है तथा अयोग्य पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएंगे. इसके बाद 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी. 

    वहीं मंईयां योजना की अप्रैल और मई महीने की किस्त एक साथ भेजे जाने की भी तैयारी है. विभाग ने जिलों को करीबन 8 हजार करोड़ जिलों को आवंटित किया है और जल्द ही राज्य की लाभुक महिलाओं को एक साथ 5000 रुपयों की राशि जल्द ही भेजी जाएगी. ऐसे में इस बार राज्य की लाभुक मंईयांओं को एक साथ दो किस्तों की सौगात यानि 5000 रुपये भेजे जाएंगे जिससे मंईयांओं को बड़ी राहत मिल सकती है.



    Related News