स्पोर्ट्स लीग का असली खेल:मैदान से ज्यादा पैसा टीवी और मोबाइल पर मैच स्ट्रीमिंग से कैसे आता है?

    स्पोर्ट्स लीग का असली खेल:मैदान से ज्यादा पैसा टीवी और मोबाइल पर मैच स्ट्रीमिंग से कैसे आता है?

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  आपने ये जरूर ध्यान दिया होगा कि जब भी हम कोई बड़ा मैच देखते हैं, चाहे वो क्रिकेट हो या फुटबॉल, हमारा सारा का सारा ध्यान खिलाड़ियों, रन और गोल पर होता है. लेकिन आपको बता दें कि असली खेल सिर्फ मैदान में ही नहीं चलता, बल्कि मैदान के बाहर भी चलता है और जो खेल मैदान के बाहर चल रहा होता है, वो है आर्थिक या व्यापार का खेल. इस खेल में सबसे ज्यादा कमाई मैच दिखाने से होती है.

    आज के युग में किसी भी बड़ी लीग की सबसे बड़ी कमाई टिकट बेचने से नहीं, बल्कि मैच दिखाने के अधिकार बेचने से होती है. इसका सीधा और साफ मतलब है कि टीवी चैनल और मोबाइल पर मैच दिखाने वाले मंच, ये सारे संसाधन इन लीगों को भारी रकम देते हैं ताकि वे अपने टारगेट दर्शकों को मैच दिखा सकें. इसके बदले वे विज्ञापन के जरिए अच्छी कमाई कर लेते हैं.

    हम अगर तुलना की बात करें, तो मैदान में बैठकर मैच देख रहे लोगों से ज्यादा भीड़ फोन और लैपटॉप पर लोग ऑनलाइन घर बैठकर देख रही होती है. यही सबसे बड़ी वजह है कि कंपनियां अपने चैनलों पर लीग दिखाने के लिए तैयार रहती हैं, क्योंकि उन्हें इससे काफी ज्यादा मुनाफा होता है.

    इसके अलावा, विज्ञापन भी कमाई का एक बड़ा जरिया है. चलते मैच के बीच छोटे-बड़े ब्रेक में विज्ञापन दिखाए जाते हैं. इन विज्ञापनों के लिए कंपनियां लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती हैं. उन्हें पता होता है कि उस समय बड़ी संख्या में लोग मैच देख रहे हैं.

    मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते क्रेज ने इस कमाई को और विशाल बना दिया है. ये हमें भी पता है कि लोग अब सिर्फ टीवी पर ही मैच नहीं देखते, बल्कि फोन पर ही कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं. इससे दर्शकों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही है और साथ ही कंपनियों की कमाई भी.

    इसके साथ ही टीम की जर्सी पर लिखे नाम, मैदान के चारों तरफ लगे विज्ञापन के बोर्ड, और मैच के नाम से जुड़े बड़े ब्रांड, ये सब मिलकर बहुत ज्यादा कमाई करते हैं.

    अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि अब मैदान का क्या महत्व रह गया? आपको बता दें कि मैदान का अनुभव आज भी खास है, लेकिन कमाई के मामले में इसका हिस्सा अब छोटा हो गया है. अब असली नजर उन लोगों पर है, जो घर पर बैठकर मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखते हैं.

    आज के समय में खेल सिर्फ खेल नहीं रहा, बल्कि एक बड़ा व्यापार बन चुका है. जहां खेल मैदान पर होता है, लेकिन असली कमाई मैच दिखाने और उससे जुड़े विज्ञापनों से होती है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news