जरुरी खबर!आधार कार्ड को लेकर UIDAI ने दिया बड़ा अलर्ट, नहीं दिया ध्यान तो बढ़ सकती है मुश्किलें

    Ranchi, Jharkhand
    जरुरी खबर!आधार कार्ड को लेकर UIDAI ने दिया बड़ा अलर्ट, नहीं दिया ध्यान तो बढ़ सकती है मुश्किलें

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड सभी के लिए एक ऐसा ऐसा प्रमाण पत्र बन चुका है जिसके बिना आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकते है इसके साथ ही बैंक में खाता खुलवाने से लेकर स्कूल में एडमिशन के कराने तक सभी कामों में आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है. वही आधार कार्ड से संबंधित एक ऐसी जानकारी आज हम आपको देने वाले है जिसके बिना आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते है.दरअसल किसी व्यक्ति के मृत्यु के बाद आधार कार्ड को डिएक्टिवेट कराना काफी जरुरी है. वरना बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है.

    नहीं दिया ध्यान तो बढ़ सकती है मुश्किलें

    आपको बताएं कि यूआईडीएआई ने बड़ा अलर्ट जारी किया है और उन सभी लोगों को चेतावनी दी है कि जिसके भी परिवार में किसी की मृत्यु हो गई है उसके आधार कार्ड को निष्क्रिय करना अनिवार्य है.किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड को निष्क्रिय नहीं करना बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है दरअसल ऐसे आधार कार्ड साइबर अपराधियों के निशाने पर होते है और वह इसके सहारे फ्रॉड करते है और लोगों को चूना लगाते है. ऐसे में मृत्यु के बाद किसी के भी आधार कार्ड को डिएक्टिवेट करना काफी ज्यादा जरूरी है वरना मृतक के परिवार कानून पचड़े में पड़ सकते है.

    पढ़ें क्यों जरुरी है आधार डिएक्टिवेशन

    यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट एक्स पर आधार कार्ड की जानकारी गई.इस पोस्ट में यूआईडीएआई की ओर से यह जानकारी दी गई है कि आधार कार्ड को निष्क्रिय करना क्यों जरूरी है और उसका तरीका क्या है.इसके साथ यूआईडीएआई की ओर से ये भी बताया गया कि आधार कार्ड को निष्क्रिय नहीं किया गया तो क्या-क्या नुकसान झेलना पड़ सकता है.

    आधार के गलत इस्तेमाल पर लगेगी रोक

    सोशल मीडिया पर UIDAI की ओर से बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी मृत्यु की जानकारी देना और आधार को निष्क्रिय करना इसके गलत इस्तेमाल को रोक सकता है.आपको बता दें कि आधार कार्ड को निष्क्रिय करने का पूरा प्रोसेस डिजिटल ही है यानी आप ऑनलाइन घर बैठे इसे फोन या लैपटॉप से घर बैठे डीएक्टिवेट कर सकते है. इसके लिए आपको आधार केंद्र जाने की कोई जरूरत नहीं है ना ही किसी दस्तावेज की जरूरत है.बस आपको उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए जिसका आपका काम पूरा हो जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news