चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा जिले से 12 दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे श्रम विभाग की ओर से मिलने ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ था.जहां कार्ड जारी करने के लिए बिचौलियों द्वारा पैसा मांगा जा रहा था, जब लाभुक महिला ने पैसे मांगे जाने पर सवाल पूछा तो उसके लेबर कार्ड को बंद करने की धमकी दी गई जब मामले ने तूल पकड़ा तो बात डीसी तक पहुंची डीसी ने इस पर एक्शन लिया गया और जांच के आदेश दिए लेकिन डीसी के आदेश के बाद 12 दिन बीत चुके है और अब तक इस मामले में कोई भी कार्यवाई नहीं हुई है.ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या श्रम विभाग के पदाधिकारी डीसी की भी बात नहीं सुन रहे है.
खुलेआम लाभुकों से 10% कमीशन मांगा जा रहा है
ऐसा लग रहा है मानो पश्चिमी सिंहभूम जिले में लूट खसोट करने की श्रम विभाग ने छूट दे रखी है.तभी तो ई श्रम कार्ड व लेबर कार्ड धारियों के लाभुको से बिचौलियों द्वारा 10% वसुली की जा रही है.दरअसल चाईबासा में पिछले 12 दिन पहले एक मामला का खुलासा हुआ था जिस पर उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए श्रम विभाग के आलाधिकारी को कार्रवाई करते हुए दोषायों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया गया था लेकिन उपायुक्त के निर्देश को नजर अंदाज करते हुए श्रम विभाग के पदाधिकारी मामले को ढाक के तिन पात करने में लगे है. सूत्रो की माने तो डालसा को भी गुमराह किया जा रहा है.
क्या है पुरा मामला
पश्चिमी सिंहभूम जिल में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ई श्रम कार्ड और लेबर कार्ड योजना में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध वसुली को लेकर सनसनी खेज मामला का खूलाशा हुआ.जहां गरीब लाभुकों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि का विचौलियों के माध्यमों कमीशन वसुले जाने के आरोप लगें है.और इस बात को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार से सिधे शिकायत की गई है.इधर मामले को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा जांच कमेटी गठन कर जांच करने का आदेश जारी कर दिया है. यदी जांच हुई तो विभाग के पदाधिकारी, बड़ा बाबु और कर्मचारी तथा कई सफेद पोश बिचौलिए फसेंगे.
12 दिन पहले ऑडियो हुआ था वायरल
आपको बताएं कि पीड़िता सुप्रिया निषाद ने शोभा देवी व अन्य बिचौलियों के द्वारा अवैध राशि वसूली करने की शिकायत जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त चंदन कुमार से की है. पत्र में कहा है कि दिनांक 30.3.26 को मुझे लेबर कार्ड के द्वारा सिलाई मशीन खरीदने के लिए 7000/- की राशि का लाभ प्राप्त हुआ है. इस पर बिचौलिया शोभा देवी ने मुझे फोन करके परेशान कर रही है और मुझे से अवैध वसूली 1500 रु. की रात्रि का मांग की. जब में पैसे देने से इनकार की तो उसने मुझे अधिकारियों द्वारा मेरा लेबर कार्ड बंद करवा देने की धमकी भी दी.पिड़िता ने कहा कि जिले में बिचौलियों के द्वारा गरीबों से बड़े स्तर पर अवैध राशि वसूली कर रही जिसका जांच के बाद अवैध राशि लेनदेन की बड़ी जानकारी सामने आएगी.पीड़िता ने जिला दंडाधिकारी सह् उपयुक्त चंदन कुमार से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.
अधिकारियों को देना पड़ता है पैसा....
पैसा मांगे जाने मामले में एक इंटरनेट में ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमे शोभा देवी ने कहा है कि हेमराज से पूछ लीजिए अधिकारियों को देना पड़ता है पैसा.इधर मामले को देखते हुए जिला श्रम अधीक्षक ने कहा है की शिकायत की जानकारी आई है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी सत्य पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी. सदर प्रखंड, चक्रधरपुर मनोहरपुर, सोनुका नोवामुंडी जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी, मझगांव और मंझारी सहित कई क्षेत्रों में विचौलियों के माध्यम से ई-श्रमकार्ड बनवाकर लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है और बाद में उनके खाते में राशि आते ही कमीशन वसूला जाता है.
रिपोर्ट-संतोष वर्मा
Thenewspost - Jharkhand
4+


