गोड्डा में मनायी गयी स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सिदो-कान्हू की जयंती, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया माल्यार्पण

    गोड्डा में मनायी गयी स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सिदो-कान्हू की जयंती, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया माल्यार्पण

    गोड्डा (GODDA) : हूल विद्रोह के नायक वीर शहीद सिद्धू कान्हू मुर्मू की 170वीं जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा द्वारा कारगिल चौक स्थित सिद्धू कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां वीर शहीद सिद्धू कान्हू मुर्मू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानों के जोरदार नारे लगाए गए तथा सभी ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

    कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, गोड्डा सदर प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी, नगर अध्यक्ष राजकुमार दास, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गोड्डा बालमुकुंद महतो, पूर्व बीस सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष गोड्डा सोम मरांडी, प्रखंड सचिव पथरगामा विजय कुमार महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष पथरगामा शमशाद आलम, सुबोध हेंब्रम, नगर सचिव फिरदोस आलम, भवेश रोशन, इकबाल अंसारी, जेम्स मरांडी, मकु टुडू, बसंती टुडू, नयन कुमार यादव, सोनू पंडित, राजा मंडल, मनीष यादव, अवधेश यादव, अंसार आलम एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news