रांची(RANCHI): देश और दुनिया में त्योहार का सीजन चल रहा है. दुर्गा पूजा खत्म हुआ तो अब दिवाली और इसके साथ ही छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है. लेकिन झारखंड में TET पास पारा शिक्षक लंबे समय से आंदोलन कर रहे है. इनकी दिवाली भी रांची में धरना देते हुए बीत रही है. मायूस हो कर अब झामुमो दफ्तर घेरने हजारों की संख्या में शिक्षक पहुंचे है.
झामुमो दफ्तर घेरने पहुंचे TET पास शिक्षक ने कहा कि हम लंबे समय से मांग कर रहे है. हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन कुछ होता नहीं है. सरकार अगर बात नहीं मानती तो आगे बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे है. मजबूर होकर दिवाली भी रांची में मना रहे है. शिक्षको ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात नहीं होती है. तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे. शिक्षकों की मांग यह है कि समान काम का सामान वेतन दिया जाए.सरकार जब सत्ता में नहीं आई थी तो वायदे की थी.लेकिन चार साल बीत गया.अब तक कोई सुनने वाला नहीं है.अगर सरकार बात नहीं मानती तो चुनाव में सबक सिखाने की बात कर रही है.
रिपोर्ट. समीर हुसैन

