Techno Tips: अब आईफोन यूजर्स बिना इंटरनेट के भी भेज पायेंगे फोटो, जानिए कैसे

    Techno Tips: अब आईफोन यूजर्स बिना इंटरनेट के भी भेज पायेंगे फोटो, जानिए कैसे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आजकल के दौर में सभी के हाथ में एक स्मार्टफोन जरूर होता है लेकिन यह स्मार्टफोन तभी स्मार्ट कहलाता है जब तक इसके अंदर इंटरनेट का रिचार्ज हो. जैसे ही नेट खत्म होता है आपका फोन एक डब्बा बनकर रह जाता है, क्योंकि बिना नेट या वाई-फाई के स्मार्टफोन में आप कुछ भी सर्च नहीं कर सकते और न ही किसी को मैसेज कर सकते है और न ही कुछ भेज सकते है.ऐसे में आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है एप्पल कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी बदलाव की तैयारी में लगा हुआ है.

     बिना इंटरनेट के भी भेज पायेंगे फोटो और देख सकते है Maps

    एप्पल एक बड़ा बदलाव कर रहा है जहां अब आईफोन यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट के भी किसी को भी फोटो भेज पाएंगे वहीं मैप्स भी देख पाएंगे.इतना ही नहीं बिना इंटरनेट के अब आईफोन में आप सारे जरुरी काम कर सकते है, अगर यह फीचर लॉन्च होता है तो उन सभी लोगों को काफी ज्यादा फायदा पहुंचेगा जो ऐसे जगह पर रहते है जहां इंटरनेट या नेटवर्क काफी ज्यादा स्लो है.वही रिचार्ज खत्म होने पर भी आप लोगों को टेंशन नहीं होगी क्योंकि इंटरनेट के बिना भी कुछ ऐसे काम है जो काफी ज्यादा जरूरी होते है और नेट के बिना मुमकिन नहीं है.

    इंटरनेट की निर्भरता होगी कम

    आपको बता दें कि आईफोन का यह फीचर इसलिए भी खास है क्योंकि इंटरनेट की निर्भरता इससे कम हो जाएगी. आज भी कुछ ऐसा ग्रामीण क्षेत्र है जहां नेटवर्क की समस्या रहती है.जहां आईफोन का ये फीचर काफी कारगर साबित होने वाला है.खास कर उन लोगों के लिए जो नेटवर्क की समस्या से परेशान रहते है.

    बहुत जल्द कंपनी ला सकती है अपडेट

    आपको बता दें कि आईफोन पहले से ही सैटेलाइट बेस्ड फीचर दे रहा है लेकिन अब यह फीचर सिर्फ इमरजेंसी के लिए ही सिमित नहीं है.कंपनी चाहती है कि फीचर और टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाया जाए ताकि आप बिना इंटरनेट के भी अपना काम कर सकें.यानि आने वाले अपडेट में एप्पल कई नया फीचर जोड़ सकता है. इसमे फोटो शेयरिंग, ऑफलाइन मैप्स एक्सेस और थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट जैसी सुविधाएं हो सकती है.बताया जा रहा है कि फीचर iOS 27 के साथ रोल आउट हो सकता है.अब ऐसे में सवाल उठता है कि बिना इंटरनेट के फोटो और मैप्स कैसे शेयर हो सकते हैंतो इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो जल्दी यूजर्स बिना मोबाइल डेटा या वाई-फाई की फोटो भेज पाएगे.इसके साथ एप्पल मैप्स को भी सैटेलाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा. मतलब साफ है कि आप किसी भी जगह पर जहां नेटवर्क हो या ना हो आपको फर्क नहीं पड़ेगा है.



    Related News