टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अगर आप Airtel के यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है. कंपनी ने अपने लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया है जहां एक तरफ 84 दिन वाला प्लान महंगा कर दिया गया है, वहीं दूसरा सस्ता विकल्प पूरी तरह हटा दिया गया है. इससे लाखों यूजर्स की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.
सबसे बड़ा बदलाव 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में हुआ है. पहले 859 रुपये में मिलने वाला यह प्लान अब 899 रुपये में मिलेगा. यानी यूजर्स को अब वही सुविधाएं पाने के लिए 40 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. यह प्लान उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था, जो बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते थे.
इसके साथ ही कंपनी ने 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी बंद कर दिया है. पहले 700–800 रुपये के बजट में यूजर्स के पास दो विकल्प होते थे, लेकिन अब यह विकल्प घटकर एक ही रह गया है. नए बदलाव के बाद 84 दिन की वैलिडिटी वाला एंट्री लेवल प्लान 899 रुपये से शुरू होगा, जिससे लंबी अवधि के रिचार्ज महंगे हो गए हैं.
899 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps रह जाती है. इसके अलावा Adobe Express Premium का 12 महीने का एक्सेस, स्पैम कॉल अलर्ट और फ्री हेलोट्यून जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.
हालांकि, एक नुकसान भी सामने आया है. पुराने 859 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले कैशबैक जैसे कुछ फायदे अब इस नए प्लान में नहीं दिए जा रहे हैं. यानी कीमत बढ़ी है, लेकिन कुछ बेनिफिट कम हो गए हैं.
इस बदलाव का असर खासतौर पर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो हर तीन महीने में रिचार्ज करते हैं. फैमिली या मल्टी-सिम यूजर्स के लिए सालाना खर्च में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है. यह बदलाव क बाद आने वाले समय में Reliance Jio और Vodafone Idea भी इसी तरह के कदम उठा सकती हैं. इसलिए रिचार्ज करने से पहले प्लान्स की चेक करना अब और जरूरी हो गया है.


