बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बता दिया प्रधानमंत्री  

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बता दिया प्रधानमंत्री

    पूर्णिया(PURNIYA): एक ओर नीतीश कुमार को 2024 के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है, तो वहीं बीजेपी इसे खयाली पुलाव बताती रही है. मगर, नीतीश कुमार पर हमला बोलते-बोलते बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ऐसा कुछ कह दिया कि हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है. दरअसल, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया तभी से हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है.

    गृह मंत्री के होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा के लिए पहुंचे थे पूर्णिया

    संजय जायसवाल पूर्णिया में गृह मंत्री के होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा के लिए पहुंचे थे. तभी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्णिया में गृह मंत्री की यह पहली सभा हो रही है. सीमांचल में काफी चैलेंज है, जिसे पहली बार गृह मंत्री अनुभव करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण बिहार में जदयू को सीटें मिली. लेकिन इस बार सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news