थाना के चौकीदार का बेटा निकला चोर, जानिये कैसे हुई गिरफ्तारी और क्या-क्या हुआ बरामद

    थाना के चौकीदार का बेटा निकला चोर, जानिये कैसे हुई गिरफ्तारी और क्या-क्या हुआ बरामद

    कैमूर(KAIMUR): जिले में लगातार हो रही चोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोर गिरोह के साथ 7 चोरों को गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही लाखों का सामान भी बरामद किया है.

    बता दें कि कृषि से जुड़ी दुकान में भीषण चोरी हुई थी. इसका खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने 22 समरसेबल, 4 बड़ा मोटर, 1 छोटा मोटर, 1 बाइक, 1 खनती सहित 5 मोबाइल के साथ सात चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया. वहीं अभी भी दो चोर फरार हैं. मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेच्छा की है, जहां कावेरी पाइप दुकान में 4 अप्रैल को भीषण चोरी हुई थी. दुकान के सारे सामान के साथ 50 हजार कैश और लैपटॉप चोर ले भागे थे. इस मामले का खुलासा आज कैमूर एसपी ने किया.

    थाना के चौकीदार का बेटा निकला चोर

    सबसे चौकाने वाली बात ये रही कि दुर्गावती थाना के चौकीदार का बेटा दुलार यादव चोर गिरोह का सदस्य निकला. वह अपने इलाके में कई चोरी की घटना अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम देता था. पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी का सामान बरामद किया. चोरी गए सामान की कीमत 6 लाख बताई जा रही है. वहीं कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अगस्त माह में कावेरी पाइप दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई थी, जिसमें लाखो रुपये के सामान चोरों द्वारा चोरी की गई थी. इसके बाद डीआई यु की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से आज भारी मात्रा में दुकान का सामान बरामद किया गया है, जो सभी कृषि में प्रयोग होने वाला सामान है. पुलिस को अनुसंधान से 9 आरोपी की संलिप्तता बताई गई, जिसमें 7 चोरों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 2 आरोपी अभी भी फरार हैं. इसे लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news