नालंदा (NALANDA): बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी का दावा किया जाता है, लेकिन इसी बिहार से शराब को लेकर कई चौंकने वाली खबरें सामने आती है, जिसे सुनकर विश्वास नहीं होता है कि यह शराब बंदी वाली बिहार की तस्वीर है. दरअसल बिहार के नालंदा जिले से एक खबर सामने आई है जहां जेल से छूटने के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है.वजह सिर्फ यह है कि उसकी पत्नी ने उसे शराब पीने के पैसे नहीं दिए अब सवाल ये उठता है कि जब बिहार में शराब बंदी है तो आख़िर शराब ख़रीदा या बेचा कहाँ जाता है.
पढ़ें नालंदा का हैरान करनेवाला मामला
पूरा मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव को है. जहां छेड़खानी के आरोपी जेल से छूटने के बाद पत्नी को बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी मनीष कुमार उर्फ सूरजभान नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में सात महीने से जेल में बंद था.बेल पर छूट कर घर आया था और पत्नी राखी कुमारी से शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर रहा था रुपये नही देने के कारण पिट पिट कर हत्या कर दिया.
पढ़ें महिला के पिता ने क्या कहा
मृतका के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी कराई थी उनकी बच्ची के साथ दामाद ने बेरहमी से पिटाई किया है जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.आनन फानन में परिवार के सदस्यों के साथ हुए अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी जान चली गई थी.पूरे शरीर में जख्म के निशान है.डीएसपी संजय जैसबाल ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुची तो आरोपी पति फरार पाया गया है.


