रांची (RANCHI): विदेश में बैठ कर गैंग चलाने वाले गैंगस्टर राहुल दुबे के नाम पर धनबाद में रंगदारी मांगी जा रही है. राहुल दुबे प्रकाश शुक्ला के नाम से फेसबुक पर एक विज्ञप्ति जारी कर दावा किया गया की गैंग या प्रकाश शुक्ला की ओर से धनबाद में किसी भी कारोबारी को फोन या मैसेज नहीं गया है. कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे है. ऐसे में धनबाद पुलिस से अपील की है.

दरअसल हाल के दिनों में रंगदारी की कई घटना सामने आई है. जिसमें फोन या मैसेज कर कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी की मांग की जाती है. लेकिन इस रंगदारी के मामले में जहां एक तरफ धनबाद पुलिस एक्शन में है. ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है तो दूसरी तरफ खुद गैंग यह दावा कर रहा है कि उनकी ओर से पैसा की डिमांड किसी से नहीं की गई है.
प्रकाश शुक्ला के नाम से सोशल मीडिया में लिखा गया की अगर कोई उनके नाम का इस्तेयमल कर रंगदारी मांग रहा है तो ऐसे लोगों की जानकारी मिलने पर गैंग की ओर से कड़ी सजा दी जाएगी. साथ ही धनबाद और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया की अगर कोई ऐसी जानकारी मिलती है तो तुरंत कार्रवाई करें. जिससे कारोबारी में डर का माहौल ना बने.
बता दे कि राहुल दुबे गैंग झारखंड के कई इलाके में सक्रिय है. फोन या मैसेज भेज कर रंगदारी की मांग करता है. लेकिन धनबाद में इस गैंग की धमक नहीं दिखी थी. जिसके बाद अब गैंग ने खुद चौकाने वाला खुलासा कर दिया कि कुछ फर्जी यानि इनके गैंग के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है.


