टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मेरठ का चर्चित “ब्लू ड्रम हत्याकांड” एक बार फिर सुर्खियों में है.यह मामला देशभर में उस समय चर्चा में आया था जब एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट के साथ छिपा दिया गया था. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
पढ़े क्या था पूरा मामला
इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर हत्या का आरोप लगा था.पुलिस जांच के अनुसार, दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया. बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे टुकड़ों में काटकर ड्रम में सीमेंट भर दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिला था.
मुस्कान को देख छलका सौरभ की मां का दर्द
लगभग 13 महीने बाद जब इस मामले की कोर्ट में पेशी हुई, तो एक बार फिर माहौल भावुक हो गया.जानकारी के अनुसार, आरोपी मुस्कान अपने छोटे बच्चे के साथ अदालत में पेश हुई, वहीं साहिल को भी पुलिस सुरक्षा में कोर्ट लाया गया.कोर्ट परिसर में उस समय भावुक स्थिति बन गई जब मृतक सौरभ की मां ने अपने बेटे को याद कर रोते-बिलखते हुए आरोपियों के प्रति अपना दर्द और गुस्सा व्यक्त किया.सौरव की मां ने चिल्ला चिल्लाकर कहा कि इसने मेरे बेटे को मार दिया... हर महीने से 50 हजार देता था यह औरत नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की जिंदगी छीन ली गई और परिवार पूरी तरह टूट गया.
वीडियो वायरल
इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित परिवार का दर्द साफ देखा जा सकता है.यह हत्याकांड इसलिए भी लोगों को झकझोर गया क्योंकि इसमें रिश्तों के विश्वास और मानवता दोनों को तोड़ देने वाली क्रूरता सामने आई थी.आज भी यह मामला लोगों की यादों में एक भयावह घटना के रूप में दर्ज है.

