टीएनपी डेस्क (TNPDESK): हमारी ज़िंदगी में सबसे करीबी रिश्तों में से एक होता है पति-पत्नी और मां-बेटी का रिश्ता. पर जब उन्हीं रिश्तों में दाग लग जाए तो लोगों का भरोसा उठ जाता है. पर आज जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं वह उससे एक महिला का ना सिर्फ रिश्तों पर से भरोसा उठा है बल्कि उसके जीवन का एक ऐसा घिनौना सच सामने आया है जिसे सुनकर उसके पैरों तले से ज़मीं खिसक गई.
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर की गई यह कहानी, फिल्मी सी लगती है पर यह किसी के जीवन का काला सच है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यहाँ 40 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी को 22 साल हो चुके हैं और वह अपने पांचवें बच्चे के साथ सात महीने की गर्भवती है. उसके चार बच्चे पहले से हैं और अब तक उसकी शादीशुदा जिंदगी सामान्य और खुशहाल मानी जा रही थी.
महिला के अनुसार, सब कुछ नए साल की एक शाम बदल गया. वह अपनी सहेलियों के साथ बाहर गई थी, लेकिन किसी कारणवश जल्दी घर लौट आई. जैसे ही वह अपने बेडरूम में पहुंची, वहां का नज़ारा देख उसके होश उड़ गए. उसने अपने पति को अपनी ही 60 वर्षीय मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इस घटना ने न सिर्फ उसे मानसिक रूप से झकझोर दिया, बल्कि उसके पूरे परिवार की नींव हिला दी.
जब महिला ने अपने पति से सच्चाई जानने की कोशिश की, तो एक और बड़ा खुलासा हुआ. पति ने स्वीकार किया कि यह संबंध कोई नया नहीं, बल्कि शादी से पहले से ही चल रहा था. यानी पिछले 22 वर्षों से वह अपनी पत्नी और सास दोनों के साथ संबंध में था. यह जानकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. जब महिला ने समय और घटनाओं का मिलान किया, तो उसे शक हुआ कि उसके कुछ छोटे भाई-बहन दरअसल उसके पिता के नहीं, बल्कि उसके पति के बच्चे हो सकते हैं.
महिला ने यह भी बताया कि उसका पति इतना चालाक था कि उसने एक समय पर उसे और उसकी मां, दोनों को गर्भवती किया. जिसे वह पहले एक संयोग मानती थी, वह दरअसल एक सुनियोजित धोखा निकला. महिला की मां, जो समाज में एक धार्मिक छवि रखती थी, अब इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है. जब यह सच्चाई परिवार के अन्य सदस्यों के सामने आई, तो घर में भारी तनाव और विवाद की स्थिति बन गई. महिला के पिता इस घटना से गहरे सदमे में हैं. फिलहाल महिला ने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया है और अपनी मां से भी संबंध तोड़ने का निर्णय किया है. यह घटना रिश्तों में विश्वास और पारदर्शिता की अहमियत को एक बार फिर उजागर करती है.


