बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए क्यों दी गई उन्हें Z+ सुरक्षा

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए क्यों दी गई उन्हें Z+ सुरक्षा

    TNP DESK- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया गया है.  मिली जानकारी के अनुसार उन्हें जेड प्लस  सुरक्षा दी गई है.  बताया जाता है कि यह सुरक्षा उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी मिलती रहेगी।  इस संबंध में गृह विभाग की विशेष शाखा ने आदेश जारी कर दिया है.  गृह विभाग की ओर से जारी आदेश  में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य  है. 

    55 ट्रेंड  सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात  रहेंगें 
     
    वह वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए है.  निकट भविष्य में राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।  ऐसे में नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उन्हें जेड  प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया जाता है.  नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.  10 अप्रैल को उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की संभावना है. जेड  प्लस सुरक्षा श्रेणी  देश में मिलने वाली उच्च श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था है. .  इसके तहत 10 से अधिक एनएसजी कमांडो सहित 55 ट्रेंड  सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते है. 

    कैसे होती है जेड प्लस तीन स्तरीय सुरक्षा 
     
    तीन स्तरीय  सुरक्षा श्रेणी होती है.  पहले घेरे में एनएसजी कमांडो ,दूसरे में एसपीजी अधिकारी और तीसरे में स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल होते है. बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ लेने के मात्रा  4 महीने बाद ही नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।  इसके बाद से तो राजनीतिक हलचल  तेज हो गई.  वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित भी हो गए है.  अब अटकल तेज है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उनका उत्तराधिकारी कौन होगा??

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News