देवर को दिल दे बैठी भाभी, लेकिन शादी तय होते ही गुस्से में भौजाई ने कर दिया खौफनाक कांड

    देवर को दिल दे बैठी भाभी, लेकिन शादी तय होते ही गुस्से में भौजाई ने कर दिया खौफनाक कांड

    रांची (RANCHI): किसी ने सच ही कहा है की यह कलयुग है और इंसान कलयुग में कौन कौन सी सीमाएँ पार करेगा यह कोई नहीं जनता. कब कौन किसकी जान का दुश्मन बन जाएँ, यह भी कह पाना जरा मुश्किल है. ऐसा ही रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है रांची के तमाड़ इलाके से जहां भाभी ने ही अपने देवर की जान ले ली.     

    दरअसल मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव का है, जहां प्रेम संबंध, जलन और प्रतिशोध ने एक युवक की जान ले ली. पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी को गीता देवी ने अपने ही देवर शंकर नायक को चाय में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. इस साजिश में गीता देवी का पति बलदेव मछुआ भी शामिल था.

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गीता देवी और उसके देवर शंकर नायक के बीच बीते कुछ वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. इसी दौरान शंकर नायक अपने परिवार के दबाव में शादी के लिए लड़की देखने लगा. यह बात उसकी चचेरी भाभी गीता देवी को बर्दाश्त नहीं हुई. पुलिस के मुताबिक, इसी जलन और बदले की भावना में गीता देवी ने अपने पति के साथ मिलकर शंकर नायक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

    घटना के दिन गीता देवी ने शंकर नायक को चाय पिलाई, जिसमें पहले से जहर मिला हुआ था. चाय पीते ही शंकर नायक की हालत अचानक बिगड़ गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    मामले की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग सामने आए, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुआ को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

    इस संबंध में बुंडू के एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि यह हत्या आपसी प्रेम संबंध और शादी को लेकर उपजे विवाद का परिणाम है. पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है और आगे की जांच जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news