देर रात डीसी और एसपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने गिरिडीह सेंट्रल जेल में मारा छापा, रात दो बजे तक हुई कार्रवाई

    देर रात डीसी और एसपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने गिरिडीह सेंट्रल जेल में मारा छापा, रात दो बजे तक हुई कार्रवाई

    गिरिडीह (GIRIDIH) : मंगलवार की देर रात गिरिडीह के सेंट्रल जेल मे जिला प्रशासन ने छापामारी किया. डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत के साथ नगर, मुफ्फसिल, पचम्बा, ताराटांड थाना प्रभारी समेत काफ़ी संख्या मे पुलिस जवान छापेमारी मे शामिल हुए. रात करीब 11 बजे कार्रवाई शुरू हुई, देर रात दो बजे तक कार्रवाई जारी रहा. इस दौरान डीसी और एसपी के निर्देश पर जेल के एक एक बैरक को खंगाला गया, जबकि महिला बैरेक को भी खंगाला गया. हालांकि इतने बड़े कार्रवाई के दौरान गिरिडीह के सेंट्रल जेल मे कोई आपत्तिजनक समान बरामद नहीं होने कि बात कही जा रही है. वहीं कुछ बंदियों के बेरेक से खैनी और तम्बाकू ही बरामद किया गया. जिसे जब्त कर लिया.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news