हे राम ये क्या कर दिया! राजद के विधायक जी ने जन्मदिन की बधाई की जल्दी में लालू यादव की फोटो पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दे दी, देखिए Video 

    TNP DESK- सीवान में राजद विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने अपने आवास पर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने लालू की तस्वीर पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी और केक काटा.

    कार्यक्रम में सीवान सदर विधानसभा क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे. विधायक के बाद कार्यकर्ताओं ने भी लालू की तस्वीर पर माला चढ़ाई. यह देख लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि आमतौर पर किसी की मृत्यु के बाद ही तस्वीर पर माला चढ़ाई जाती है.

    इस विवाद पर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव उनके नेता और अभिभावक हैं. उन्होंने कहा कि लालू उनके लिए भगवान समान हैं, इसलिए उनकी पूजा की. विधायक ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे घबराकर इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं. यह घटना बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।l. विपक्षी दल इस मामले को लेकर राजद पर निशाना साध रहे हैं.



    Related News