‘दिशोम गुरु’ को अंतिम जोहार: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    ‘दिशोम गुरु’ को अंतिम जोहार: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    रांची (RANCHI) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. गुरु जी के निधन की खबर से उनके पैतृक गांव नेमरा में सन्नाटा पसर गया है. उनके परिवारजनों, झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है. सबकी आँखें नम हैं. सबकी आँखें बाबा के अंतिम दर्शन के लिए तरस रही हैं. शिबू सोरेन के पैतृक आवास नेमरा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है. बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, पुलिस और प्रशासन की टीमें वहाँ मौजूद हैं. अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे और शांतिपूर्ण माहौल बना रहे.

    अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है जिला प्रशासन

    प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारियाँ की जा रही हैं. जहाँ लुकैयाटाड़ सोना सोबरन हाई स्कूल के सामने मैदान में हेलीपैड बनाया गया है. इसके अलावा गाँव की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर दी गई है. शमशान घाट जाने वाली सड़क की भी मरम्मत कर दी गई है, ताकि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. बता दें कि गुरुजी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक घर लाया जाएगा, जहाँ पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए नेमरा पहुँचेंगे.

    झारखंड आंदोलन के महानायक व पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विधानसभा पहुंच गया है. यहां उनके पार्थिव शरीर को विधायकों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे तक रखा जाएगा. इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना होगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news