विधानसभा पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, माननीय दे रहें श्रद्धांजलि

    विधानसभा पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, माननीय दे रहें श्रद्धांजलि

    रांची (RANCHI) : झारखंड आंदोलन के महानायक व पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विधानसभा पहुंच गया है. यहां उनके पार्थिव शरीर को विधायकों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के अंतिम दर्शन के लिए एक घंटे तक रखा जाएगा. इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना होगी.

    गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. कल, सोमवार शाम करीब 7 बजे गुरुजी का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुँचा. वहाँ से रात करीब 8 बजे पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुँचा, जहाँ देर रात तक उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

    दिशोम गुरु के निधन की खबर से हर किसी की आंखें नम हैं. हर कोई गुरु जी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है. दिशोम गुरु के निधन से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है. अन्य राज्यों से भी नेता बाबा के अंतिम दर्शन के लिए रांची पहुँच रहे हैं.

    गुरुजी का अंतिम संस्कार मंगलवार आज दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव नेमरा में बड़का नाला के पास किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा. उनके छोटे पुत्र बसंत सोरेन उन्हें मुखाग्नि देंगे. गुरु जी के अंतिम संस्कार में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news