झामुमो का स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर पहुंचेंगे धनबाद,आखरी बार 2023 में आए थे गुरु जी!

    झामुमो का स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर पहुंचेंगे धनबाद,आखरी बार 2023 में आए थे गुरु जी!

    धनबाद: धनबाद में झामुमो बुधवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा है. यह स्थापना दिवस झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है कि दूसरी बार सरकार लगातार रिपीट हुई है. इस वजह से इस स्थापना दिवस को लेकर उत्साह भी है. 

    गुरु जी के दिवंगत होने के बाद धनबाद में पहली बार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. वैसे 4 फरवरी 2023 को आखिरी बार शिबू सोरेन पार्टी की स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद आए थे. बीमार रहने के बावजूद उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया था. 

    खैर, अब तो इसी लाइन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चल रहे हैं. दुमका में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बच्चों को पढ़ाए. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कभी अंग्रेज हम लोगों पर कोड़ा बरसाते थे, लेकिन आज झारखंड के बच्चे अंग्रेजों के साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं. 

    कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी धनबाद पहुंच रहे हैं. दोपहर 1:35 पर वह बरवाअड्डा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. वहां से सीधे गोल्फ ग्राउंड जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3:30 बजे बरवाअड्डा पहुंचेंगे और फिर विशेष विमान से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे. 

    आज झामुमो  के कार्यक्रम और परीक्षा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. शहर में जाम की स्थिति हो सकती है. घर से निकलने के पहले लोगों को जान लेना चाहिए कि किस रूट पर आज गाड़ियां चलेंगी और कहां तक सड़क बाधित रहेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news