दावोस यात्रा पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, वैश्विक मंच पर रखी गई झारखंड की बात

    अपना दो दिवसीय दौरा समाप्त कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार दोपहर दुमका से रांची के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व दुमका हवाई अड्डा पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दावोस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।After concluding his two-day visit, Chief Minister Hemant Soren left Dumka for Ranchi on Tuesday afternoon. Speaking to the media at Dumka Airport before his departure, the Chief Minister described his Davos visit as important.

    TNP DESK- अपना दो दिवसीय दौरा समाप्त कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार दोपहर दुमका से रांची के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व दुमका हवाई अड्डा पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दावोस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।

    आने वाले समय में दिखेगा दावोस यात्रा का परिणाम

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दावोस यात्रा का प्रतिफल आने वाले समय में देखने को मिलेगा, लेकिन यह तय है कि एक बड़े वैश्विक मंच पर झारखंड की बात मजबूती से रखी गई है। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड से जुड़े मुद्दे पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखे गए होते तो आज राज्य का परिदृश्य कुछ और होता।

    राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास

    सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य अपने प्राकृतिक संसाधनों के साथ किस तरह आगे बढ़े और अपने पैरों पर खड़ा हो, इसी दिशा में सरकार रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news