टीएनपी डेस्क(TNP DESK):यूपी बिहार में कोई शादी विवाह का फंक्शन हो या जन्मदिन का जश्न भोजपुरी गाना ना बजे तो अधूरा ही माना जाता है. डीजे फ्लोर पर आते ही लोग भोजपुरी गाने का डिमांड करते है.एक समय था जब लोग पंजाबी गाने पर डांस करना पसंद करते है लेकिन अब दौर बदल चुका है अब भोजपुरी गाने का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि कहीं भी बिना भोजपुरी गाने के बजे लोगों का जश्न अधूरा रह जाता है. वही बात अगर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानो की हो तो फिर बात ही अलग है.पवन सिंह का लॉलीपॉप गाना आप सभी ने सुना ही होगा जो वर्ल्ड वाइड फेमस हो चूका है.लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने सभी को चौंका दिया है.
सोशल मीडिया पर छा गया है वीडियो
Zambian nationals are dancing to ‘lollipop lagelu’ during Bihar Diwas celebrations at the Indian embassy. Soft power win everyday 🤌 pic.twitter.com/dz1iUO0o7n
— Monica Verma (@TrulyMonica) April 3, 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे सीधी पल्ला साडी पहनने स्टेज पर कुछ महिलाएं भोजपुरी गाने पर नाच कर रही है,वही इसके साथ कुछ लड़के भी है जो कुर्ता पहने हुए है और धड़ाधड़ भोजपुरी गाने पर थिरक रहे है. देखकर ऐसा लग रहा है मानो हम बिहार में पहुंच चुके है लेकिन यहां जरा आपको ठहरना होगा क्योंकि यह बिहार नहीं है बल्की अफ्रीका है जहां भोजपुरी गाने की दीवानगी देखने को मिल रही है. वायरल हो रहे वीडियो ने बिहारियों को गर्व महसुस कराया है, जहां अफ्रीकी धरती पर बिहार की संस्कृति के रंग बिखरे दिख रहे है.
पूरी तरीके से दिखाया गया है बिहार का नजारा
दरअरसल जो वीडियो वायरल हो रहा है इसकी खास बात यह नहीं है कि लोग लॉलीपॉप गाने पर डांस कर रहे है बल्की उसका पूरा महौल है. पूरा महौल देसी है ऐसा लग रहा है मानो आप बिहार के किसी ग्रामीण इलाके में पहुंच चुके है जहां लोग पारंपरिक तरीके से सीधा पल्ला महिलाएं साडी पहनी हुई है वही हाथ में माइक लेकर लोग गाना गुनगुना रहे है और डांस कर रहे है. मानो साउथ अफ्रीका का जांबिया नहीं बल्कि बिहार का कोई गांव है.वही देश को इस बात पर गर्व महसूस हो रहा है कि कार्यक्रम की भव्यता में तिरंगे झंडे को भी लगाया गया है.
लोग भर भरकर लो कर रहे है कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है, वहीं लाइक, शेयर और कमेंट भी कर रहे है एक युवक ने कमेंट करते हुए लिखा है कि जंबिया वाले तो हम बिहारियों से भी ज्यादा जोश में दिख रहे है वही दूसरे ने कहा जांबिया वालों ने दिल जीत लिया है एक यूजर ने कमेंट किया है आखिरी वाला फ्लिप जोरदार था.
Thenewspost - Jharkhand
4+


