धनबाद (DHANBAD): राजनीतिक दलों का एकमात्र मकसद अब चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताना रह गया है. इस बार पश्चिम बंगाल में हो रहा चुनाव भी इसका गवाह बना है. जानकारी के अनुसार वंशवाद उम्मीदवारों के चयन में हावी है. चाहे तृणमूल कांग्रेस हो, भाजपा हो, कांग्रेस हो या फिर वाम दल. सभी ने इस बार वंशवाद से परहेज नहीं किया है. ममता बनर्जी की पार्टी भी इसकी पोषक बन गई है. दरअसल, बंगाल की राजनीति कुछ अलग किस्म की होती रही है. यहां जुझारू लोगों को पार्टियां उम्मीदवार बनाती थी. लेकिन इस बार परिदृश्य कुछ बदला-बदला सा दिख रहा है.
सभी ने वंशवाद की ओर रुख किया है. यह अलग बात है कि इस बार बंगाल का चुनाव बहुत खास होने जा रहा है. अभी से ही तल्ख टिप्पणियां शुरू हो गई हैं. चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो, गृह मंत्री अमित शाह हो अथवा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सभी चुनावी मोड में हैं और बंगाल तो भाजपा का फोकस पॉइंट ही है. ममता बनर्जी ने चौथी बार सत्ता में लौटने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया है. ममता बनर्जी बंगाल की अस्मिता को जोड़कर चुनाव में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं.
ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में चुनावी सभा में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोले. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, इसका बदला जनता अपने वोट से लें. इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कह दिया है कि बंगाल में इस बार तृणमूल का जाना तय है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार दौरा कर रहे हैं. भवानीपुर में ममता बनर्जी को घेरने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर रखी है. अलग बात है कि चुनाव आते-आते लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में सीधे होने की पूरी संभावना है.
देखिये किन-किन पार्टियों ने वंशवादी उम्मीदवारों को उतारा है मैदान में
श्रेया पांडे TMC मानिकतला दिवंगत मंत्री साधन पांडे की बेटी और वर्तमान विधायक सुप्ति पांडे की बेटी
अभिजीत घटक TMC कुल्टी पूर्व मंत्री और आसनसोल उत्तर से प्रत्याशी मलय घटक के भाई
सुभाशीष दास TMC महेशतला पूर्व विधायक दुलाल दास के बेटे और विधायक रत्ना चटर्जी के भाई
शीर्षन्या बंद्योपाध्याय TMC उत्तरपाड़ा 1 बार के सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय के बेटे
संदीपन साहा TMC एंटाली दिग्गज विधायक स्वर्ण कमल साहा के बेटे
तीर्थंकर घोष TMC पानीहाटी वर्तमान विधायक निर्मल घोष के बेटे
मधुपर्णा ठाकुर TMC बागदा मतुआ ठाकुरबाड़ी परिवार की सदस्य (ममता बाला ठाकुर की बेटी)
वसुंधरा गोस्वामी TMC पूर्वस्थली उत्तर दिवंगत दिग्गज नेता क्षिति गोस्वामी की बेटी
रितुपर्णा आध्या TMC बनगांव दक्षिण राजनीतिक परिवार की विरासत (शंकर आध्या से संबंधित)
दिब्येंदु अधिकारी BJP एगरा शुभेंदु अधिकारी के भाई और शिशिर अधिकारी के बेटे
पवन सिंह BJP भाटपारा पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के बेटे (अर्जुन सिंह खुद नोआपारा से प्रत्याशी हैं)
सुब्रत ठाकुर BJP बनगांव (लोकसभा/क्षेत्र) मतुआ समुदाय के प्रमुख राजनीतिक परिवार से
सोमा ठाकुर BJP बागदा ठाकुरबाड़ी परिवार की सदस्य (मधुपर्णा ठाकुर की रिश्तेदार)
सजल घोष BJP बड़ानगर पूर्व कांग्रेस नेता प्रदीप घोष के बेटे
मौसम नूर Congress मालतीपुर दिग्गज कांग्रेसी नेता एबीए गनी खान चौधरी की भांजी
नेपाल महतो Congress बागमुंडी पूर्व सांसद देवेंद्र महतो के बेटे
रोहन मित्रा Congress बालीगंज दिवंगत दिग्गज नेता सोमेन मित्रा के बेटे
अली इमरान रम्ज (विक्टर) Congress चाकुलिया/गोआलपोखर प्रमुख राजनीतिक परिवार (रम्ज परिवार) के वारिस
सप्तर्षि देब CPM राजारहाट-न्यू टाउन पूर्व मंत्री और कद्दावर वामपंथी नेता गौतम देब के बेटे
दिप्सिता धर CPM दमदम उत्तर पूर्व विधायक पद्मानिधि धर की पोती
रिपोर्ट - धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


