महंगाई का बड़ा वार! 993 रुपए तक बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, कमर्शियल गैस के भी नए रेट जारी

    महंगाई का बड़ा वार! 993 रुपए तक बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, कमर्शियल गैस के भी नए रेट जारी

    TNP Desk: महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों और कारोबारियों की जेब पर बड़ा असर डाला है. तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है. ताजा अपडेट के मुताबिक सिलेंडर के दाम में करीब 993 रुपये तक का इजाफा किया गया है जिससे खासकर कमर्शियल यूजर्स पर सीधा असर पड़ेगा.

    बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लागू हुई है. होटल रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसाय चलाने वालों के लिए यह झटका किसी बड़े संकट से कम नहीं है. नई कीमतें लागू होने के बाद कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में तेज उछाल देखा गया है.

    हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है जिससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत जरूर मिली है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा तो आने वाले दिनों में घरेलू गैस की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं.

    इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को अहम कारण माना जा रहा है. इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट और सप्लाई लागत में वृद्धि भी कीमत बढ़ने की वजह बनी है.

    क्या होगा असर?

    इस फैसले का असर सीधे तौर पर खाने-पीने के सामान की कीमतों पर पड़ सकता है. रेस्टोरेंट और ढाबों में खाने की कीमतें बढ़ सकती हैं जिससे आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा.

    अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट 

    दिल्ली में आज से कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 का हो गया है.

    कोलकाता में सबसे ज्यादा उछाल के बाद अब  ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में सिलेंडर मिलेगा.

    मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹993 बढ़कर ₹3,024 हो गया है. 

    चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत आज से ₹3,237 है



    Related News