बुद्ध पूर्णिमा 2026: त्याग, तपस्या और ज्ञान की वो कहानी जो बदल दे सोच, जानें उनके अनमोल उपदेश

    बुद्ध पूर्णिमा 2026: त्याग, तपस्या और ज्ञान की वो कहानी जो बदल दे सोच, जानें उनके अनमोल उपदेश

    TNP DESK: बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है जो गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है. यह पवित्र पर्व वैशाख के महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था. बाद में उन्होंने बोध गया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था.

    बुद्ध पूर्णिमा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक भी है. यह दिन हमें शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देता है. ऐसे तो भगवान बुद्ध ने कई सारे गुण सिखाए जो आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं. इस दिन लोग मंदिरों में जाकर प्रार्थना करते है और बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेते है.

    विश्व का पर्व 

    बुद्ध पूर्णिमा का पर्व विशेष रूप से बौद्ध धर्म के अनुयायी बड़े श्रद्धा भाव से मनाते हैं. यह पर्व भारत, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और जापान जैसे कई देशों में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. आज के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं. मंदिरों को फूलों और दीपों से सजाया जाता है और बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप जलाए जाते हैं.

    सबसे बड़ी सेवा 

    बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान और सेवा का विशेष महत्व होता है. लोग गरीबों को भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक चीजें दान करते हैं. कई स्थानों पर भंडारे और लंगर का आयोजन भी किया जाता है. गौतम बुद्ध के जीवन सीखने वाली बातें ये है कि किस तरह दूसरों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने हमेशा दया और करुणा पर जोर दिया था.

    बोधि वृक्ष का महत्व 

    इस दिन बोधि वृक्ष जो गया (बिहार) में स्थित है, उनकी पूजा की जाती है क्योंकि यही वह वृक्ष है जिसके नीचे भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था. लोग वृक्ष के पास दीप जलाते हैं और जल अर्पित करते हैं. यह परंपरा हमें प्रकृति के महत्व का भी एहसास कराती है. पर्यावरण के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश भी इस दिन से जुड़ा हुआ है.



    Related News