बिहार में बाहुबलियों के बिना नहीं चलती पार्टियां,बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई बने पारस की पार्टी के अध्यक्ष!

    बिहार में बाहुबलियों के बिना नहीं चलती पार्टियां,बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई बने पारस की पार्टी के अध्यक्ष!

    TNP DESK- बिहार की राजनीति में अभी भी बाहुबलियों की पैठ  कम नहीं हुई है.  जानकारी निकल कर आ रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है.  चंदन सिंह नवादा के पूर्व सांसद है.  जानकारी के अनुसार पहले इस पद पर पशुपति पारस के भतीजे प्रिंस राज थे.  प्रिंस को पिछले दिनों पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.  जिसके बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था. 

    चंदन सिंह 2019 में नवादा सीट से  जीते थे चुनाव 

     सूचना के मुताबिक पशुपति पारस ने गुरुवार को पटना में पार्टी की बैठक बुलाई और उसमें चंदन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी गई.  इस दौरान पार्टी के वरीय  नेता मौजूद रहे.  चंदन सिंह 2019 में नवादा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट से चुनाव जीते थे.  लोजपा में टूट के बाद वह पशुपति पारस के गुट  में आ गए थे.  तब से उन्हीं के साथ हैं.  अब वह पार्टी में बड़ा पद संभालेंगे, 

    चंदन सिंह के बड़े भाई एवं बाहुबली सूरजभान सिंह राजद में 

    उल्लेखनीय है कि चंदन सिंह के बड़े भाई एवं बाहुबली सूरजभान सिंह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी में चले गए  थे.  उन्होंने अपनी पत्नी बीणा  देवी को राजद के टिकट पर मोकामा से चुनाव मैदान में उतारा था.  जदयू की ओर से बाहुबली अनंत  सिंह थे.  बीणा  देवी को हार  का सामना करना पड़ा.  इधर, पिछले साल बिहार विधानसभा के चुनाव में पशुपति पारस की पार्टी को भी  हार का  सामना करना पड़ा.  2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को एनडीए में आने के बाद पशुपति पारस की पार्टी को साइड लाइन कर दिया गया था.  एनडीए  ने उन्हें एक भी सीट लड़ने के लिए नहीं दी थी.  फिर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पशुपति पारस ने एनडीए छोड़ दी थी.  उनके महागठबंधन में जाने की चर्चा चली, लेकिन बात नहीं बन पाई. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News