राशन कार्ड में कर लिया ये छोटा सा काम तो देश के किसी कोने में उठा सकते है राशन, कैसे पढ़िये 

    राशन कार्ड में कर लिया ये छोटा सा काम तो देश के किसी कोने में उठा सकते है राशन, कैसे पढ़िये 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब और असहाय लोग जिनको दो वक्त का खाना समय पर नहीं मिल पाता है,उन्हें मुफ्त में हर महीने राशन दिया जाता है. जिसके लिए सरकार की ओर से राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है,जिसको दिखा कर राशन कार्ड के लाभुक हर महीने मुफ्त में राशन लेते है.हलाकी कई बार यह समस्या देखने को मिलती है कि जब लोग अपने राज्य या जिले से बाहर कहीं और कमाने चले जाते है तो उन्हें राशन उठाने में काफी ज्यादा दिक्कतो का सामना करना पड़ता है.जहां लोग राशन कार्ड योजना का लाभ नहीं उठा पाते है, ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू की गई है.

    पढ़े क्या है वन नेशन वन राशन कार्ड

    ऐसे में अब सवाल उठता है 1 नेशन वन राशन कार्ड आखिर है क्या और इसका लाभ कौन लोग ले सकते है तो आपको बता दें कि वन नेशन वन राशन कार्ड खाद्य वितरण प्रणाली में लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से सरकार ने 2021 में शुरू की थी. इसका मतलब यह होता है कि अगर आप अपने राज्य जिला या गांव से दूसरी जगह पर रहने के लिए जाते है तो वहां भी इस कार्ड को दिखाकर आप हर माह मुक्त राशन ले सकते है.हालांकी इसके लिए कुछ प्रक्रिया है, जिसको पूरा करनी जरूरी है ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि आप कैसे वन नेशन वन राशन कार्ड का फायदा उठा सकते है तो चलिए हम आपको बता देते है.

    आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक करना जरुरी 

    यदि आप वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक करना होगा. इसके बाद आप देश के किसी भी कोने में रहकर अपना आधार कार्ड से राशन मुक्त में उठा सकते है.ऐसे नहीं अभी आपको राशन कार्ड से आधार को कैसे लिंक करना है इसकी जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बताने वाले है.आपको बता दें कि अगर आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए दो विकल्प आपको मिलते है तो आप ऑनलाइन इसे लिंक करवा सकते है वहीं ऑफलाइन की भी सुविधा है.

    पढ़े कैसे उठा सकते है लाभ

    यदि आपने राशन कार्ड और आधार को लिंक करने का ऑनलाइन विकल्प सही लगता है तो आपका सबसे पहले आपको uidai.gov.in वेबसाइट पर पर विजिट करना होगा.इसके बाद आपको Start now का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा.जिसके बाद आपसे राज्य, जिला और राशन कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी. जिसे सही-सही भरना है.वही इसके बाद ‘Ration Card Benefit’ के विकल्‍प का चयन करें.जहां आपका अपना आधार नंबर राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करना है.जिसके बाद आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसको भरना है.प्रोसेस पूरा होते ही आपका आधार वेरिफाई हो जाएगा और आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा.इस प्रक्रिया के बाद आप देश के किसी भी जगह से राशन ले सकेंगे.

    ऑफलाइन विकल्प 

    वही आपका आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए ऑफलाइन विकल्प भी मिलता है. अगर आप ऑफलाइन विकल्प चुनते है तो आपको अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी राशन कार्ड की फोटो कॉपी, आपका पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अपने पीडीएफ दुकान के पास जाना होगा, जहां बायोमेट्रिक अपडेट करने के साथ ही आपके आधार को राशन कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा, जिसे आप देश में किसी भी कोने में राशन कार्ड दिखा कर राशन उठा सकते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news