Bank Holidays in March 2026: होली ईद तक छुट्टियां ही छुट्टियां! मार्च में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? देखिए लिस्ट

    Bank Holidays in March 2026: होली ईद तक छुट्टियां ही छुट्टियां! मार्च में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? देखिए लिस्ट

    TNP DESK- मार्च का महीना त्योहारों के कारण बैंक ग्राहकों के लिए अहम रहने वाला है. इस महीने रंगों का त्योहार Holi और रमज़ान के बाद मनाई जाने वाली Eid al-Fitr जैसे बड़े पर्व पड़ रहे हैं. ऐसे में बैंकिंग कामकाज की प्लानिंग पहले से करना जरूरी होगा.

    होली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

    मार्च 2026 में होली का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा. अधिकांश राज्यों में होली के दिन बैंक बंद रहेंगे. कुछ राज्यों में रंगवाली होली (धुलंडी) के दिन भी अतिरिक्त अवकाश दिया जाता है.

    राज्य के अनुसार छुट्टी की तारीखों में अंतर हो सकता है=इसलिए ग्राहकों को अपने स्थानीय बैंक की अवकाश सूची जरूर जांचनी चाहिए.

    ईद-उल-फितर पर छुट्टी

    महीने के आखिरी सप्ताह में ईद-उल-फितर मनाए जाने की संभावना है. चांद दिखने के आधार पर तारीख तय होगी.0इस अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.

    कुछ राज्यों में ईद के अगले दिन भी छुट्टी हो सकती है यह स्थानीय अधिसूचना पर निर्भर करेगा.

    साप्ताहिक छुट्टी भी जोड़ें

    त्योहारों के अलावा बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को नियमित रूप से बंद रहते हैं.

    मार्च 2026 में संभावित छुट्टियां: 

    4 से 5 रविवार

    2 शनिवार (दूसरा और चौथा)

    होली की छुट्टी (1–2 दिन, राज्य अनुसार)

    ईद-उल-फितर की छुट्टी

    रामनवमी की छुट्टी

    इसके अलावा कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी. इस तरह मार्च में कुल मिलाकर लगभग 8 से 10 दिन बैंक बंद रह सकते हैं.

    क्या खुली रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं?

    हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

    ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

    अगर आपको चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, कैश जमा या अन्य शाखा-आधारित सेवाओं की जरूरत है तो छुट्टियों से पहले काम निपटा लें. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news