टीएनपी डेस्क(TNP DESK):प्यार जब जिद बन जाता है तो वह खतरनाक रूप ले लेता है.समझदारी और ईमानदारी वाला प्रेम जहां लोगों की जिंदगी को खूबसूरत बनाता है, वहीं जिद पर अड़ा प्यार कई बार किसी की पूरी दुनिया उजाड़ देता है.कहा जाता है कि पुराना प्यार आसानी से भुलाया नहीं जाता, लेकिन कई लोग अपने भविष्य, परिवार और जिम्मेदारियों को देखते हुए उसे पीछे छोड़ आगे बढ़ जाते है.वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सालों बाद भी पुराने रिश्ते को भूल नहीं पाते और यही जिद कभी-कभी विनाशकारी बन जाती है.
हंसते-खेलते परिवार की जिंदगी तबाह
ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आया है, जहां एक सिरफिरे आशिक का पुराना प्यार सनक में बदल गया और उसने एक हंसते-खेलते परिवार की जिंदगी तबाह करने की कोशिश की.बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका, उसके पति और दो मासूम बच्चों पर तेजाब फेंककर उन्हें जलाने की कोशिश की. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को काबू कर लिया गया.
पढ़िए पूरा मामला
ये खौफनाक दास्तान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के डूंगरपुर गांव की है.इस घटना के मुख्य किरदार उमेश कश्यप और लक्ष्मी बताए जा रहे है.दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हो सकी.बाद में लक्ष्मी की शादी उसके परिवार वालों ने कहीं और कर दी और वह अपनी नई जिंदगी में बस गई तथा दो बच्चों की मां भी बन गई.हालांकि शादी के बाद भी कहानी ने मोड़ लिया और बताया जाता है कि उमेश और लक्ष्मी के बीच संपर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें फिर से शुरू हो गई.धीरे-धीरे पुराना रिश्ता दोबारा सामने आने लगा, जो सामाजिक सीमाओं के चलते छिपकर चलता रहा लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता आगे चलकर एक बड़े और खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाएगा, जो पूरे परिवार के लिए गंभीर परिणाम लेकर आएगा.

