गैस एजेंसी का मालिक कर रहा है मनमानी और कालाबाजारी तो यहां करे शिक़ायत, ठिकाने आ जायेंगे होश

    LPG gas agency complain: अगर आपकी भी गैस एजेंसी आपके साथ मनमानी कर रही है या कालाबाजारी कर रही है तो आप इसकी शिकायत कर सकते है और जेल भेज सकते है

    गैस एजेंसी का मालिक कर रहा है मनमानी और कालाबाजारी तो यहां करे शिक़ायत, ठिकाने आ जायेंगे होश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ है क्योंकि हर घर में रोज़ाना खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर की जरुरत पड़ती है. ऐसे में गैस संकट के बीच कालाबाजारी और एजेंसी के मालिकद्वारा मनमानी की खबरें भी सामने आती है.जहां उपभोक्ताओं को सिलेंडर न देकर उसकी कालाबाजारी की जाती है जिससे आम लोग काफी ज्यादा परेशान होते है अगर आपकी भी गैस एजेंसी आपके साथ मनमानी कर रही है या कालाबाजारी कर रही है तो आप इसकी शिकायत कर सकते है और जेल भेज सकते है.

    गैस एजेंसी कर रही है मनमानी तो जरूर करें शिकायत

    दरअसल बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों को एजेंसी द्वारा परेशान किया जाता है जहां डीलर या डिलीवरी करने वाले लोगों को मनमाने तरीके से वसूली करते है.एजेंसी की ओर से सिलेंडर न देकर उसकी कालाबाजारी भी की जाती है अगर आपका भी गैस एजेंसी आपके साथ ऐसा कुछ कर रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसकी शिक़ायत बहुत आसानी से कर सकते हैं और उसको सजा भी दिला सकते है कैसे चलिए जानते है.

    यहां जाकर आप आसानी से कर सकते है शिकायत दर्ज

    यदि आपका भी डीलर सिलेंडर के अधिक पैसे मांग रहा है या आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है और डिलीवरी करने से इनकार कर रहा है तो आपको कंपनी के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर शिक़ायत ज़रूर करनी चाहिए अगर आपके घर में इंडियन का कनेक्शन है तो आप इंडियन ऑयल के ग्रीवांस पोर्टल पर शिकायत कर सकते है.आपको बता दे की जैसे ही आप इंडियन के ग्रीवांस पोर्टल पर जाते है तो वहां आपको कई सारे ऑप्शन दिखते है जिसमे क्वालिटी, ओवर चार्जिंग, सर्विस में देरी या ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ा मामला, रिफिल सप्लाई जै से ऑप्शन दिखाई देते है उसमें से जो भी आपकी समस्या हो आप उसको चुन सकते है. जहां शिकायत दर्ज करते ही सीधे कंपनी के संबंधित विभाग तक इसकी जानकारी चली जाती है और आगे की कार्रवाई शुरू हो जाती है.

    पूरी तरह से परदर्शी है शिक़ायत की प्रक्रिया

    आपको बता दे कि एलपीजी गैस कनेक्शन से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है, जहां पोर्टल पर की जाने वाली शिकायत प्रक्रिया पारदर्शी रहती है.जहां आप बड़े ही आसानी से यह देख सकते हैं कि आपकी कार्रवाई कहां तक पहुंची है.आपको बता दें कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी पड़ती है जिसमे आपको एलपीजी आईडी, रजिस्टर मोबाइल नंबर या ग्राहक आईडी शामिल होती है यह सब शिकायत के समय इसलिए मांगी जाती है ताकी इस चीज की पहचान हो सके कि आप कंपनी के ग्राहक है या उपभोक्ता है.

    रेफरेंस नंबर से ट्रैक कर सकते है स्टेटस

    जानकरी देने के बाद आपको अपनी शिक़ायत दर्ज करनी होती है जहां आपको बताना होता है कि आपकी गैस एजेंसी ने आपसे कितने अधिक रुपये लिए है या सिलेंडर में देने में कितनी देर हुई है.आपके साथ अच्छे से व्यवहार किया गया या नहीं किया गया. इनमे सब की शिकायत सबमिट की जाती है जिसके बदले में आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है जिससे पोर्टल पर स्टेटस ट्रैक कर सकते है.जिस पर आप अपनी शिकायत के स्टेटस की जांच कर सकते है कि आपकी कारवाई कहां तक पहुंच सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news