TNP DESK- सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में एक शख्स अपनी सास के साथ बाइक पर जाता दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों बाद जो होता है वह बेहद खौफनाक है.
बताया जा रहा है कि आरोपी दामाद ने चलती बाइक पर ही अपनी सास के साथ ऐसी हरकत की जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का वीडियो आसपास मौजूद सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया
A 39-year-old woman died after falling onto the road when her son-in-law allegedly hit her with a helmet while riding a bike. The accused has been identified as K Snehith.
— Revanth Chithaluri (@RevanthCh_) May 2, 2026
Nearly a year ago, Snehith married Aruna's daughter in an inter-caste love marriage. @XpressHyderabad pic.twitter.com/xyYqD07tMH
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक के बाइक के पीछे एक महिला बैठी हुई है. युवक बाइक से महिला को कहीं ले जा रहा था. इसी दौरान युवक ने चलते वाहन पर ही महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया. उसने पीछे बैठी महिला के सिर पर जोरदार वार किया जिससे वह संतुलन खो बैठीं और बाइक से नीचे गिर गईं. गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान अरुणा के रूप में हुई है जबकि बाइक चला रहे शख्स की सास थी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
इस खौफनाक वारदात ने रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां एक ओर लोग इस घटना को देखकर हैरान हैं वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

