टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें से कुछ हंसी मजाक के लिए होते हैं तो कुछ सच्ची घटनाओं पर आधार होते हैं एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी को झकझोर के रख दिया है. दरअसल वीडियो में एक लड़की चीख-चीख कर या बता रही है कि इसने मेरा रेप किया है. यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन चुका है. दरअसल पूरा मामला यूपी के मथुरा के वृन्दावन का है, जहां एक साधु वेशधारी पर लड़की रेप का आरोप लगाती दिख रही है.
दिल को झकझोर देने वाला है वीडियो
मथुरा के वृंदावन में एक लड़की ने भीड़ में रोते-चीखते हुए एक साधु वेशधारी पर रेप का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि नशीला पदार्थ देकर साधु ने गलत काम किया। #mathura #vrindavan pic.twitter.com/lG9NeRvWjw
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) April 7, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर लोगों की भीड़ लगी हुई है वही कुछ भगवाधारी साधु भी खड़े है वही एक लड़की लाल रंग का टॉप और काले रंग का जींस पहनने हुई जोर-जोर से चिल्ला रही है और चीख रही है वह साफ तौर पर कह रही है कि इसने मेरा रेप किया है एक ही बात को कई बार दोहराती हुई दिख रही है वही लोग इसे पकड़ने की कोशिश कर रहे है लेकिन वा
ह बेसुध होकर केवल चिल्लाये जा रही है हालंकी हमारा चैनल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
यह वीडियो वृंदावन का है
आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग के आस पास का है जिसमे एक नाबालिक चीखती हुई दिखाई दे रही है.लड़की के शब्द और उसकी हालत देखकर लोग हैरान है. वही वायरल वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया है.नाबालिक आरोप है कि साधुधारी बाबा ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया है.लड़की लोगों को यह बता रही है कि उसके साथ गलत हुआ है जिसके लिए वह भी सड़क पर लेट जाती है और सड़क जाम करने की भी कोशिश करती है.वही मथुरा पुलिस का कहना है कि यह मामला जैथ थाना क्षेत्र का है फ़िलहाल वीडियो की जांच की जा रही है.


