कहीं कट तो नहीं गया मईयां सम्मान योजना से आपका नाम, जानें चेक करने का सही तरीका


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार की ओर से मईया सम्मान योजना की शुरूआत साल 2024 में हुई थी. योजना के तहत झारखंड के 51 लाख महिलाओं के खाते में हर माह सरकार की ओर से 2500 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है.जिससे महिलाएं अपनी जरूरत पूरी कर पाती है और उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है, इस योजना का लाभ सभी लाभुक महिलाओं को सरकार दे रही है.हालांकी ग्रामीण क्षेत्र में कभी-कभी इस योजना को लेकर शिकायत सुनने और देखने को मिलती है कि महिलाओं के खाते में हर महिला महीना योजना की राशि नहीं आ रही है.ऐसे में महिलाओं के मन में इस बात की आशंका हो जाती है कि कहीं उनका नाम मैया योजना की सूची से कट तो नहीं गई है.
कहीं कट तो नहीं गया मईयां सम्मान योजना से नाम
ग्रामीण क्षेत्र में सभी महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं होता है ना ही उनके पास इंटरनेट होता है जिससे ऑनलाइन अपने खाते की स्थिति के बारे में जाना जा सके.या योजना को लेकर जानकारी हासिल की जा सके.ऐसी महिलाओं के लिए आज हम बताने वाले है कि आप अपने मैया सम्मान योजना का स्टेटस कैसे चेक कर सकते है.जिससे बड़ी आसानी से ही आप मैया सम्मान योजना की सूची में आपका नाम है या नहीं पता कर सकते है.
इस तरह करे चेक
यदि आप यह चेक करना चाहते है कि मैया सम्मान योजना की सूची से आपका नाम कटा है या नहीं तो इसके लिए आपका सबसे पहलेअपने मोबाइल या कंप्यूटर पर mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.जहां आपको होमपेज पर Beneficiary List / लाभार्थी सूची ऑप्शन मिलेगा यहा पर आपको अपने जिले को ड्रॉपडाउन में से चुनना है.वही अपना ब्लॉक या सब-डिवीजन चुनना है.इसके साथ ही ग्राम पंचायत या वार्ड चुनना है.View List / सूची देखें पर क्लिक करना है. आपको पूरी लिस्ट मिल जायेगी.जहां अपना नाम खोजने के लिए कंप्यूटर में Ctrl+F, मोबाइल में Browser के Find in Page का यूज और अपना नाम या पिता/पति का नाम टाइप करें. नाम मिल जाने पर आवेदन नंबर नोट करें. बैंक विवरण और भुगतान स्थिति देखें.
इस तरह भी जान सकते है स्टेटस
योजना में अपना नाम या स्टेटस देखने के लिए वेबसाइट पर जाना है.Search Beneficiary by Name ऑप्शन पर क्लिक करना है.यहां आपको वो नाम देना है जो नाम आपके आधार कार्ड में अंकित है.वही अपना जिला सिलेक्ट कर लेना है. मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें, Captcha को भरें. Search बटन क्लिक करें. अगर नाम सूची में है तो पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
4+