टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आखिर इस देश में महिलायें कहाँ सेफ हैं. यह सवाल आज हर लड़की हर महिला के मन में जरूर आता है. ऐसे में जब कभी कुछ मानवता को शर्मसार करने वाले वारदात सामने आते हैं जो महिलाओं के मन को झकझोर कर रख देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसनें सोशल मीडिया पर खासतौर पर चर्चाओं का दौर बढ़ा दिया है.
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक युवक नजर आ रहा है. वह युवक महिला की ओर देखकर कुछ अश्लील हरकतें कर रहा है और उसे अजीब इशारे भी करता हुआ नजर आ रहा है.
यह घटना चलती ट्रेन के एक डिब्बे की है. वीडियो में साफ दिखता है कि युवक सामने बैठी महिला को लगातार घूर रहा है और अशोभनीय हरकतें कर रहा है. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किस ट्रेन या किस रूट की है, लेकिन इसे भारतीय रेल से जुड़ा बताया जा रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई यूजर्स ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है और आरोप लगाया है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब भी गंभीरता की कमी है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई और सख्त सजा ही रोकथाम का एकमात्र उपाय है.
महिला सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं. खासकर ट्रेन और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं. ऐसे में जरूरत है कि यात्री भी जागरूक रहें और किसी भी तरह की आपत्तिजनक हरकत का विरोध करें.
नोट : The News Post इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
Thenewspost - Jharkhand
4+

