सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका! SSC CGL भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका! SSC CGL भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

    SSC CGL Exam 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL Exam 2026 के तहत 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की आखिरी आखिरी तारीख 22 जून तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    बताया जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी. लंबे समय से SSC CGL भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है.

    इन पदों पर होगी भर्ती

    SSC CGL परीक्षा के माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एसएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी.

    चयन प्रक्रिया

    अभ्यर्थियों का चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी

    कौन कर सकता है आवेदन

    आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. वहीं कुछ पदों के लिए विशेष योग्यता भी निर्धारित की गई है.

    ऐसे करें आवेदन

    उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

     



    Related News