आम के शौकीनों के लिए अच्छी खबर! मार्केट में पहुंचने वाली है आम की ये वैरायटी

    Variety Of Mangos : गर्मी दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही बाजारों में फलों के राजा आम की खुशबू ने माहौल को मीठा बना दिया है. आम प्रेमियों को यह सीजन बेहद पंसद आता है, क्योंकि यही वह समय है जब उनकी पसंदीदा आम की वैरायटी बाजार में छा जाती हैं.

    आम के शौकीनों के लिए अच्छी खबर! मार्केट में पहुंचने वाली है आम की ये वैरायटी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गर्मी दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही बाजारों में फलों के राजा आम की खुशबू ने माहौल को मीठा बना दिया है. आम प्रेमियों को यह सीजन बेहद पंसद आता है, क्योंकि यही वह समय है जब उनकी पसंदीदा आम की वैरायटी बाजार में छा जाती हैं. इस बार भी फल मंडियों में हाई-डिमांड आम की एंट्री शुरू हो गई है, जिनमें हाफूस (Alphonso Mango), गिर केसर (Kesar Mango), लगड़ा आम (Langra Mango) हिमसागर आम( Himsagar Mango और देशहरी आम (Dasheri Mango) शामिल हैं. इन आमों की बाजार में हर साल जबरदस्त मांग रहती है. जैसे ही ये किस्में दुकानों पर पहुंचती हैं, ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ती है और बाजारों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है.

    इन आमों की लोकप्रियता के कुछ कारण इनका अलग-अलग स्वाद, खुशबू और बनावट है. अल्फांसो आम को आमों का राजा  कहा जाता है, जो अपनी गाढ़ी मिठास, सुगंध और स्मूद टेक्सचर के लिए मशहूर है. वहीं केसर आम अपनी केसरिया रंगत और खास खुशबू के कारण ग्राहकों को तुरंत आकर्षित करता है. उत्तर भारत में दशहरी और लंगड़ा आम की मांग सबसे ज्यादा रहती है. दशहरी अपने लंबे आकार और मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है, जबकि लंगड़ा आम का अलग फ्लेवर और रसदार गूदा इसे खास बनाता है. हिमसागर आम भी कम फाइबर और मलाईदार टेक्सचर के कारण लोगों की पसंद बनता जा रहा है.

    फल व्यापारियों के अनुसार, इन हाई-डिमांड वैरायटी धीरे-धीरे बढ़ रही है. सीजन की शुरुआत में इनकी कीमतें आम तौर पर अधिक रहती हैं, क्योंकि सप्लाई सीमित होती है और मांग ज्यादा होती है।. लेकिन जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ता है और बाजार में आपूर्ति सामान्य होती है, वैसे-वैसे कीमतों में गिरावट आने लगती है। इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण आम की फसल अच्छी बताई जा रही है, जिससे किसानों को भी बेहतर मुनाफा मिलने की उम्मीद है.

    पोषण के नजरिए से भी आम बेहद फायदेमंद फल है. इसमें विटामिन A और C के साथ-साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र को मजबूत करने और गर्मी में शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं.

    इस बार आम का सीजन स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से खास रहने वाला है. हाई-डिमांड वैरायटी के बाजार में आने से न केवल खरीदारों का उत्साह बढ़ा है, बल्कि बाजारों में भी रौनक आ जाती है. आने वाले दिनों में आम प्रेमियों को अलग-अलग स्वाद का भरपूर आनंद मिलने वाला है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news