दलित छात्रों के लिए खुशखबरी! सरकार ने जारी की ई-कल्याण राशि, आपके खाते में नहीं पहुंची रकम तो तुरंत कर लें ये जरूरी काम

    दलित छात्रों के लिए खुशखबरी! सरकार ने जारी की ई-कल्याण राशि, आपके खाते में नहीं पहुंची रकम तो तुरंत कर लें ये जरूरी काम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड सरकार की ओर से चल रही ई-कल्याण स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. विभाग की ओर से कई विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा चुकी है, जबकि बाकी योग्य छात्रों के आवेदन की प्रक्रिया तेजी से जारी है. अगर आपने भी ई-कल्याण योजना के तहत आवेदन किया है और अब तक पैसे नहीं मिले हैं, छोटी सी गलती की वजह से भुगतान अटक सकता है. ऐसे में छात्र समय रहते अपने आवेदन और दस्तावेजों की स्थिति चेक कर लें, ताकि राशि जल्द उनके खाते में पहुंच सके.

    राज्य सरकार द्वारा संचालित ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद देने के उद्देश्य से चलाई जाती है. इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. फिलहाल विभाग द्वारा कई छात्रों के खातों में स्कॉलरशिप की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गिरिडीह समेंत कुछ जिलों में राशि भेजी जा चुकी है.

    हालांकि अब भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जिनके खाते में राशि नहीं पहुंची है. विभागीय प्रक्रिया के अनुसार, आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर भुगतान अटक सकता है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे ई-कल्याण पोर्टल (ekalyanjharkhandd.com) पर लॉगिन कर अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति जरूर जांचें

    कई बार बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार कार्ड लिंक न होना, नाम या जन्मतिथि में अंतर, अधूरे दस्तावेज या संस्थान स्तर पर लंबित सत्यापन की वजह से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है. यदि किसी छात्र का आवेदन “Defective”, “Pending” या “Rejected” दिख रहा है, तो उसे तुरंत आवश्यक सुधार करना चाहिए. समय पर सुधार नहीं करने पर छात्रवृत्ति की राशि जारी होने में देरी हो सकती है.

    छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस बैंक खाते की जानकारी आवेदन में दी गई है, वह सक्रिय हो और उसी खाते से आधार लिंक हो. कई बार बैंक खाते में तकनीकी गड़बड़ी या केवाईसी अधूरा होने की वजह से भी भुगतान रुक जाता है. इसलिए बैंक जाकर खाते की स्थिति और आधार सीडिंग की जांच कर लेना जरूरी है.

    इसके अलावा कॉलेज और शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी इस प्रक्रिया में काफी महत्वपूर्ण होती है. ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रों द्वारा जमा किए गए आवेदन को संस्थान स्तर पर सत्यापित किया जाता है. यदि आवेदन कॉलेज स्तर पर लंबित है, तो छात्रों को संबंधित संस्थान से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए. संस्थान द्वारा सत्यापन पूरा होने के बाद ही आवेदन अगले चरण में भेजा जाता है.

    विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जा रही है. ऐसे में जिन छात्रों के दस्तावेज और बैंक विवरण सही हैं, उनके खातों में जल्द राशि भेजी जा सकती है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध सूचना को ही सही मानें.

    ई-कल्याण योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे आवेदन के समय दी गई सभी जानकारी को एक बार फिर जांच लें. मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और आधार नंबर जैसी जानकारियों में छोटी गलती भी भुगतान में बाधा बन सकती है. इसलिए छात्र नियमित रूप से पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन की स्थिति देखते रहें.

    फिलहाल विभाग द्वारा लगातार आवेदनों की जांच और भुगतान प्रक्रिया जारी है. जिन छात्रों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके खाते में छात्रवृत्ति की राशि पहुंचनी शुरू हो गई है. बाकी छात्रों को भी जरूरी सुधार और सत्यापन पूरा करने के बाद जल्द भुगतान मिलने की उम्मीद है.

     



    Related News